आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में एक साथ मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस कमिश्नर, एडीसीपी पहुंचे. अधिकारियों और पुलिस फोर्स को देख दुकानदार भी चौंके…जानें क्या है मामला और देखें वीडियो
महानवमी और दशहरा को लेकर आज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान उनके साथ पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे. अधिकारियों ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की. बाजार में इतनी संख्या में पुलिस और अधिकारियों को देखकर एकबारगी दुकानदारों में हड़कंप मच गया.
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एडीसीपी केशव चौधरी ने पुलिस फोर्स के साथ बल्केश्वर से फुट पेट्रोलिंग शुरू की. ये सभी अधिकारी बल्केश्वर के कई एरिया का भ्रमण करते हुए कमला नगर पहुंचे. यहां का निरीक्षणक रने के बाद संजय प्लेस और नेहरूर नगर में भी भ्रमण किया. इस दौरान अधिकारियो ने देवी पंडाल के आसपास की गतिविधियों को देखा और पदाधिकारियों से भी बातचीत की.