आगरालीक्स…रतन टाटा का वर्ली श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार. भारत रत्न देने की मांग. आगरा में उनकी यादें फोटोज में देखिए. आगरावासी भी बोले—जरूर मिले भारत रत्न
पद्म विभूषण रतन टाटा अब हमारे बीच में नहीं हैं. 86 वर्षीय रतन टाटा ने मुंबबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली और आज उनका वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया. उन्होंने रतन टाटा के योगदान को अतुल्य बताया. रतन टाटा के निधन से एक और जहां पूरे देश में शोक की लहर छाई हुई है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें भारत रत्न देने की मांग पूरे जोर शोर से चल रही है. महाराष्ट्र विधानसभा में आज उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया गया और उन्हें भारत रत्न देने का प्रस्ताव दिया गया जिसे स्वीकृति मिल गई है. अब केंद्र सरकार की ओर से ही आगे इसमें कुछ किया जाएगा.

लोग बोले मिलना चाहिए भारत रत्न
टाटा टी, टाटा नमक, टाटा संपन्न दाल,टाटा संपन्न मसाले, टाटा मोटर्स की कारें, टाटा समूह की एयरलाइन यानी एयर इंडिया, विस्तारा ये कुछ उदाहरण हैं जो बताते हैं कि टाटा समूह आपकी रोज की दिनचर्या में कैसे शामिल है. देश के सबसे प्रतिष्ठित होटल चेन ताज होटल्स भी टाटा समूह ही चलाता है तो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया की शुरुआत भी टाटा समूह ने की थी. वर्षों बाद इस एयरलाइन कंपनी का संचालन फिर से टाटा समूह के पास आ चुका हे. आईटी सेक्टर जिसके बिना आज के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, उसकी सबसे प्रतिष्ठित कंपपनी टीसीएसभी टाटा समूहका हिस्सा है.
2013 में आए थे आगरा
रतन टाटा साल 2013 में आगरा आए थे, वे अपने दोस्त मेक्सिकन उद्योगपति इमिलियो डियाज बारसो को ताजमहल दिखाने के लिए आगरा आए थे। आगरा में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा और उद्योगपति डॉ. रंजना बंसल भी उनके साथ ताजमहल में रहे थे, वे करीब एक घंटे ताजमहल में रहे और ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में गाइड से जानकारी ली। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था।

कार में बैठकर गए थे नुनिहाई स्थित टाटा के शोरूम
करीब 20 साल पहले उद्योगपति रतन टाटा आगरा आए थे वे होटल ताज व्यू में ठहरे थे। डॉ. डीवी शर्मा उद्योगपति रतन टाटा को अपनी कार से लेकर नुनिहाई स्थित टाटा के शोरूम गए थे, उसे देखने के बाद कहा था कि ये आफिस तो मेरे आफिस से भी बड़ा है।
