आगरालीक्स …Agra News : आगरा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है, जानें आज किस क्षेत्र का वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा। ( Agra News : Air pollution increases in Agra, AQI @ 130)
आगरा में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 रहना चाहिए, यह बढ़कर 130 तक पहुंच गया है। मंगलवार को शास्त्रीपुरम में सबसे ज्यादा एक्यूआई रहा, एक्यूआई बढ़ने से वातारण में सूक्ष्म कण बढ़ जाते हैं इससे सांस की नलिओं में सूजन आने से सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
सभी क्षेत्रों में एक्यूआई सामान्य से अधिक
आगरा के छह क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की मॉनिटरिंग होती है। इसमें से चार क्षेत्रों का एक्यूआई आज जारी किया गया है। सभी क्षेत्रों में एक्यूआई सामान्य से अधिक है।
आगरा में अलग अलग क्षेत्रों का एक्यूआई
शास्त्रीपुरम 130
शाहजहां गार्डन 123
रोहता 94
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी 83