आगरालीक्स…आगरा के मार्केट दीपोत्सव को लेकर हुए जगमग, खरीदारी को उमड़ने लगी लोगों की भीड़. देशी झालरों को डिमांड
दीपावली उल्लास का त्योहार है। उल्लास के इस पर्व पर साज सज्जा भी खूब होती है। कभी मिट्टी के दीयों से घरों को जगमग रखने की परंपरा थी, लेकिन अब इसमें भी आधुनिकता आ गई है। जिसको लेकर बाजरों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में ग्राहक जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं झालरों की मांग ग्राहकों की पसंद बनती जा रही है। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए ग्राहकों में झालरों की मांग बढ़ रही है। बतादें कि बीते वर्ष सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार हुआ था। इस वार दीपावली के त्योहार से पहले लोग देशी प्रोडक्ट्स पर अपना ध्यान केन्द्रित किए हुए है। मार्केट में भी देशी प्रोडक्ट्स की बिक्री चालू है और चीनी सामान की खरीदी ठप है। लोगों के आकर्षण का केंद्र देशी-विदेशी झालरों का अम्बर लगा हुआ है लेकिन लोग इस बार स्वदेशी माल की खरीदारी करते ही दिखाई पड़ रहे है। चीनी झालरों समेत सभी प्रोडक्ट्स की जगह देशी झालरे लोगों को खूब लुभा रही हैं। झालरों का सबसे नया आइटम झरना लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसकी कीमत व्यपारियों ने 650 रुपए लगाई है जबकि सामान्य झालर 50 रुपए से लेकर 100 रुपए में बेच रहे है।
उधर एलईडी लाइट्स की एक झालर 70 रुपए में बिक रही है। इसके साथ ओम स्वास्तिक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदार अभिषेक ने बताया कि त्यौहार की वजह से बाजारों में रौनक ज्यादा है। इसकी वजह से झालरों की मांग बढ़ गई है। देसी झालरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बाजार में 50 से 500 रुपये के बीच झालर उपलब्ध है। रंग बिरंगी झालर ग्राहकों को आकर्षित करती है जिसकी वजह से मांग बढ़ती है। वहीं दुकानदार पंकज महेश्वरी ने बताया कि दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है। इस दौरान झालरों की ज्यादा बिक्री होती है। घरों को सजाने के लिए झालरों का इस्तेमाल किया जाता है। बाजारों में तरह-तरह के डिजाइन उपलब्ध है। देसी झालर की मांग ज्यादा है। बाजार में कम बजट में अच्छी व आकर्षक झालरें मिल रही है। वहीं दुकानदार दिनेष गुप्ता ने वताया कि झालरों की मांग दीपावली व शादी के दिनों मे होती है। गांवों व शहरों में घरों को सजाने के लिए झालरों का प्रयोग किया जाता है। कम बजट में अच्छी से अच्छी झालर बाजार में उपलब्ध है। इसके आलावा घरों को सजाने के लिए आकर्षक झालरें बाजार में उपलब्ध है।
बाजारों में कृत्रिम फूलों व पेड़ों बने आकर्षण का केन्द्र
मान्यता है दीपावली पर लक्ष्मी उस घर आती हैं जो सुंदर, साफ व स्वच्छ होता है। यही वजह है दीपोत्सव पर घर की गंदी साफ कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। कोई घर को फूलों से सजाता है तो कोई कृत्रिम फूलों व अन्य आयटमों से। ऐसे में बाजार में साज सज्जा के लिये कृत्रिम फूलों, पेड़ व अन्य तमाम तरह के उत्पादों से दुकानें सजी हुई हैं। दीपों के महापर्व को लेकर घरों की साफ सफाई के बाद रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण हो चुका है। दीपावली से चार दिन पूर्व बाजार में कृत्रिम फूलों व अन्य तरह-तरह के साज सज्जा वाले सामानों से सज गए हैं। दुकानों पर गुलाब, गैंदा, कमल समेत विभिन्न फूलों व हरी पत्तियों की लड़ी ग्राहकों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी तरह घर के दरवाजे पर टांगने वाले बंदरबान भी लोगों को भा रहे हैं। ये भी कई डिजायन में हैं। इसके अलावा गमले में कमल, गुलाब व अन्य तरह के ट्री भी आकर्षण बने हुए हैं।
गुलाब, गैंदा के फूलों की भी डिमांड
अनेक लोगों ने तो गुलाब और गैंदा के फूलों से घर सजाने का मन बना लिया है। इन लोगों ने पहले से ही दीपोत्सव से एक दिन पूर्व फूल कारोबारियों को आॅर्डर दे रखे हैं। ये लोग घर के दरवाजे, बाहरी हिस्से व मंदिर को सजवा रहे हैं। रविवार को गुलाब 200 से 250 रुपये किलो और गैंदा के फूल 80 से 100 रुपये किलो रहे।