आगरालीक्स.. आगरा में दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, कई घायल हैं, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेडा, घायल बच्चों को बाहर निकालने में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।
आगरा के फतेहाबाद में मंगलवार रात को आलू से भरा बेकाबू ट्रक एक दुकान में जा घुसा, दुकान में चार बच्चे बैठे हुए थे, कुछ लोग दुकान के बगल में बैठे थे। हादसे के दौरान ट्रक और आलू के नीचे बच्चों सहित कुछ लोग दब गए, इससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी थी। कई लोग घायल हो गए, रात में बचाव कार्य में भी परेशानी हुई।
एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार की मौत
दर्दनाक हादसे में 12 साल की भावना, उसका भाई 10 साल का बंटी और आठ साल के हिमांशु की मौत हो गई। जबकि रामदत्त की 15 साल की बेटी मोहनी भी ट्रक के नीचे दब गई, उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी।
बच्चों सहित कई लोग घायल
बेकाबू ट्रक के दुकान में घुसने से आस पास बैठे लोग भी चपेट में आ गए, इसमें कुछ बच्चे भी हैं, हादसे के बाद सडक पर आलू के बोरा बिखर गए, इसके नीचे कुछ लोग और बच्चे दब गए, इन्हें निकालने में समय लग गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
टॉर्च की रोशनी में राहत र्का, पुलिस को खदेडा
फतेहाबाद के बाहर हादसा हुआ है, वहां बिजली नहीं थी, चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। ट्रक और आलू की बोरी के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकालने में समस्या हुई, टॉर्च की रोशनी में बच्चों को बाहर निकाला गया, क्रेन को भी बुला लिया गया, जिससे ट्रक को हटाया जा सके। पुलिस के देर से पहुंचने और बचाव कार्य के इंतजाम न होने पर स्थानीय लोग भडक गए, उन्होंने पुलिस को खदेड दिया। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा।