आगरालीक्स …Agra News : आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा पर 2 किलोमीटर लंबा जाम। 4 घंटे फंसे रहे वाहन, रात 12 बजे तक 40 हजार वाहन गुजरे।
दीपावली पर भाई दूज के साथ ही लोगों के घर और आफिस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते ही हाईवे और एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी लाइन दिखाई देने लगी। शाम चार बजे के बाद आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे वाहनों की खंदौली टोल प्लाजा पर लाइन लगने लगी। ( Agra News : Massive traffic Jam on Yamuna Express way at Khandauli Toll Plaza, 40000 vehicle passed till 12 PM #Agra)
2 किलोमीटर लंबा जाम
देखते ही देखते टोल प्लाजा की 11 लाइनों पर वाहनों की कतार लंबी होती गई। शाम पांच बजे के बाद टोला प्लाजा पर लगा जाम लंबा होता गया और रात नौ बजे तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गया। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण रात 12 बजे तक खंदौली टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा रहा।
दोगुने से ज्यादा वाहन टोल प्लाजा से गुजरे
सामान्य दिनों में खंदौली टोला प्लाजा से 16 हजार वाहन गुजरते हैं। खंदौली टोल प्लाजा के मैनेजर तुलसीराम के अनुसार, रात 12 बजे तक खंदौली टोल प्लाजा से 40 हजार वाहन गुजरे, वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दो रिजर्व लेन को खोलना पड़ा और अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात करना पड़ा।
खंदौली में पानी भरने से लगा जाम
इसके साथ ही आगरा हाथरस मार्ग पर खंदौली में नाला चोक होने से सड़क पर पानी भर गया। इससे खंदौली में रात तक जाम लगा रहा, वाहन रेंग रेंग कर चले। आगरा में नेशनल हाईवे पर ट्रकों के खराब होने से लोग जाम में फंसे रहे।