आगरालीक्स…आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल ने मनाया 67वां वार्षिक दिवस. मंच पर नन्हे मुन्ने बच्चे रंगारंग प्रस्तुति दे रहे थे, तो सीनियर स्टूडेंट्स भी पीछे नहीं रहे. मनमोहक परफॉर्मेंस के साथ ही स्टूडेंट्स की ओर से सामाजिक संदेश भी दिया गया.

कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को आगरा कैंट सेंट क्लेयर्स स्कूल में देखने को मिला मौका था स्कूल के 67 वार्षिकोत्सव के सम्पन का. स्कूल के प्रिंसिपल फादर सनी कुटुर ने बताया कि इस बार वर्षिकोत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि स्कूल अपनी 67 वीं वर्षगाठ मना रहा है.
दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अथिति आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अर्चबिशॉप डॉ. रफी मंजली व पूर्व अर्चबिशॉप डॉ.अल्बर्ट डिसूजा, स्कूल के प्रिंसिपल फादर सनी कुटुर ने किया. क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने सेंट क्लेयर्स स्कूल के, 67 वर्ष पुरे होने पर स्कूल प्रशाशन को शुभकामनायें दी और बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की.



