आगरालीक्स…आगरा में शूटिंग के लिए अभिनेता अनिल कपूर. जयपुर हाउस में फिल्म सूबेदार के हुए सीन शूट. 15 दिन तक अनिल कपूर करेंगे शूटिंग
आगरा में आज अभिनेता अनिल कपूर शूटिंग के लिए पहुंचे. फिल्म सूबेदार के सीन आगरा के जयपुर हाउस में आज फिल्माए गए हैं. बतया जा रहा है कि आने वाले 15 दिन के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में अनिल कपूर शूटिंग करेंगे. जयपुर हाउस में उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.
सोमवार को इस फिल्म की शूटिंग हुई है. अनिल कपूर काले रंग की डिफेंडर कार में बैठे रहे. तीन दिन तक शूटिंग जयपुर हाउस में होगी इसके लिए यातयात व्यवस्था भी की गई है. लोगों की भीड़ अधिक न हो इसके लिए पुलिस ने इंतजाम किए हैं. ज्वाला टाकीज के पास खाली मैदान में गांव का सेटअप लगाया गया है.
आगरा में 30 नवंबर तक तीन लॉकेशन पर शूटिंग
आगरा में अनिल कपूर 30 नवंबर तक मूवी सूबेदार की शूटिंग करेंगे, जयपुर हाउस में एक्शन सीन फिल्माया जाएगा, इसके लिए जयपुर हाउस में ज्वाला टॉकीज के सामने के रोड पर सेट तैयार किया गया है। इसके बाद सिटी स्टेशन रोड पर शूटिंग होगी। इसके साथ ही पिनाहट में भी मूवी की शूटिंग की जाएगी। 30 नवंबर तक अनिल कपूर सूबेदार मूवी की शूटिंग आगरा में करेंगे।
रिटायर सूबेदार की सिविल लाइफ की चुनौती पर है मूवी
सूबेदार मूवी की कहानी अनिल कपूर सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित मूवी सुबेदार में अर्जुन मौर्य बने अनिल कपूर सुबेदार के पद से रिटायर होने के बाद घर लौटते हैं तो उन्हें सिविल लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, अपने परिवार से रिश्ते, बेटी और समाज में कई तरह की समस्याओं से लड़ते हुए मूवी में अनिल कपूर दिखाए गए हैं।