Tuesday , 24 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: IMA doctors said – Intimidating attitude in the name of NOC in hospitals…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: IMA doctors said – Intimidating attitude in the name of NOC in hospitals…#agranews

268

आगरालीक्स…आगरा में हॉस्पिटलों की चेकिंग पर आईएमए डॉक्टरों का आक्रोश. कहा—झांसी की घटना हृदयविदारक लेकिन हमारे साथ एनओसी को लेकर हो रहा डराने—धमकाने का रवैया. ये मांग की

झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई नवजातों की मौत के बाद आगरा के अस्पतालों में फायर सुरक्षा का आडिट किया जा रहा है. सभी अस्पतालों की एनओसी चेक की जा रही है. कई अस्प्तालों में मानक के अनुरूप नियम नहीं मिले हैं. ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है. इसको लेकर डॉक्टरों की संस्था आईएमए आगरा की एक महतवपूर्ण जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता डॉ. योगेश सिंघल ने की तथा संचालन IMA के सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया।

बैठक में सदस्यों ने झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। आगरा के विभिन्न अस्पतालों में प्रारंभ किए गए फायर ऑडिट पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण मांग रखी कि ऑडिट के समय IMA AGRA का एक प्रतिनिधि निरीक्षण टीम में अवश्य शामिल किया जाए। IMA सदस्यों ने प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे डराने-धमकाने के रवैये और पूर्व में जारी NOC को अमान्य ठहराने की कार्यवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की। सभी सदस्य इस बात पर एकमत थे कि अस्पतालों में अग्निशमन से संबंधित आवश्यक उपकरण होने चाहिए और यह संतोष की बात है कि अधिकांश अस्पतालों में इन आवश्यकताओं को पूर्ण कर लिया गया है।

पुराने अस्पतालों के लिए कुछ फायर सेफ्टी नियमों की व्यावहारिकता पर पुनर्विचार आवश्यक है। IMA आगरा इस संबंध में शुरू से ही सक्रिय रूप से सरकार को पत्र लिखती रही है और सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखती है। IMA AGRA मरीजों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। साथ ही प्रशासन से अपेक्षा करती है कि जांच के नाम पर किसी भी चिकित्सक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।बैठक में डॉ. योगेश सिंघल की अध्यक्षता में अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. पंकज नागाइच, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संगीता चतुर्वेदी, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. रवि पचौरी, डॉ.राजीव गुप्ता, डॉ. अभिलाषा प्रकाश डॉ आशीष अग्रवाल डॉ प्रशांत पारीक एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने प्रमुखता से अपने विचार रखे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

error: Content is protected !!