Tuesday , 24 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Kangana Ranaut ordered to appear in court on November 28 in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Kangana Ranaut ordered to appear in court on November 28 in Agra…#agranews

410

आगरालीक्स…आगरा में कंगना रानौत को कोर्ट में पेश होने का आदेश. स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने 28 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा

राष्ट्रद्रोह और किसानों के अपमान के मामले में आज स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह द्वारा अभिनेत्री व सांसद कंगना रानौत को 28 नवंबर को आगरा कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किएगए हैं. 13 नवंबर 2024 को कोर्ट ने बहस सुनने के बाद कंगना रानौत के खिलाफ नोटिस जारी किया था कि परिवादी रमाशंकर शर्मा एडवोकेट द्वारा उपरोक्त परिवाद पेश किया गया है. यह नोटिस अभिनेत्री को 19 नवंबर 2024 को प्राप्त हो चुका है. कोर्ट ने निर्देशित किया है कि आपको उक्त परिवाद के संदर्भ में अपना पक्ष रखना है या सुनवाई करनी है तो आप दिनांक 28 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजे न्यायालय में या तो व्यक्तिगत रूप से अथवा अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थि​त होकर अपना पक्ष रखें. कोर्ट ने अपने नोटिस में ये भी कहा है कि यदि आप निश्चित समय और निश्चित तिथि को कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं या अपना पक्ष नहीं रखती हैं तो उपरोक्त वाद में की कार्रवाई नियमानुसार अग्रसारित कर दी जाएगी.

भाजपा की हिमाचल की मंडी सीट से सांसद चुनी गईं एक्ट्रेस कंगना रनोट ने किसान आंदोलन को लेकर कई बयान दिए थे. किसान आंदोलन की खालिस्तानियों से तुलना करने के साथ ही कई बयान दिए थे. इसे लेकर राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आगरा के एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने आगरा के स्पेशल कोर्ट एमपी एलएलए में कंगना रनोट के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान का आरोप लगाते हुए 13 सितंबर को वाद दायर किया था. इसके अलावा अभिनेत्री द्वारा महात्मा गांधी को लेकर भी अपमानजनक बयान दिएगए थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

टॉप न्यूज़

Agra News: Festival of Khist Raj (Christ the King) celebrated at Nishkalank Mata Mahagirijaghar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के निष्कलंक माता ​महागिरिजाघर में मनाया खीस्त राज (क्राइस्ट द किंग)...

error: Content is protected !!