आगरालीक्स…आगरा में हत्या का सनसनीखेज खुलासा. ब्याज के पैसे लेने आए चाचा की हत्या कर शव को दफनाया. बेटे को बताया—चाचा हो गए हैं लापता…चार दिन तक रोने का नाटक भी किया…ऐसे पकड़े गए
आगरा में हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है. भतीजों ने एक महिला के सथ मिलकर अपने ही चाचा की हत्या कर दी. पहले 8 घंटे तक शव को कमरे में रखा और रात के समय शव को बाहर खेत में दफना दिया. मृतक चाचा के बेटे को कॉल किया कि उसके पिता लापता हो गए हैं. आरोपियों ने चार दिन तक रोने का नाटक भी किया लेकिन पुलिस ने शक होने पर जब पूछताछ की तो इस हत्याकांड का खुलासा हुआ. मृतक का शव खेत से बाहर निकाला गया है.
एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत ने बताया कि मुरैना के खरका गांव में रामप्रेमी सिकरवार रहता है. इसकी ननिहाल बरहन के गांव कटका में हैं. रामप्रेमी सिकरवार ने गांव में अपने रिश्ते के भतीजे समेत अन्य कई लोगों से ब्याज पर रुपये दे रखे थे. और हर दो महीने बाद ब्याज लेने के लिए कटका गांव आते थे. 29 नवंबर को भी वो मुरैना से बरहन आए थे. एक दिसंबर को रामप्रेमी के बेटे अजीत ने बताया कि उने पिता लापता हो गए हैं. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. कई लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस ने कई लोगों को उठाया जिसमें रामप्रेमी सिकरवार के भतीजे भी लिए जिनसे कड़ी पूछताछ की गई तो तेजवीर, राहुल, वीरेंद्र और विजय ने रामप्रेमी की हत्या करने की बात स्वीकारी और कहा कि उसका शव खेत में दफन है.
ब्याज पर रुपये लेने आता था रामप्रेमी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामप्रेमी से उन्होंने रुपये उधार लिए थे. वो हर माह तगादा करते थे. इसके अलावा उनके गांव की महिला सुनीता से भी संबंध थे. उस महिला से तेजवीर के भी संबंध थे. इससे भी तेजवीर रंजिश मानता था. तेजवीर ने ही रामप्रेमी की हत्या की साजिश रची. 29 नवंबर को रामप्रेमी बरहन आए थे. मौका पाते ही तेजवीर ने अपने साथी विजय, वीरेंद्र, राहुल के साथ मिलकर दोपहर में रामप्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी.
8 घंटे तक कमरे में रखा रहा शव
पूछताछ में आरोपयिों ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने शव को बोरे में भर दिया और महिला सुनीता के घर जाकर छुपा दिया. रात के समय शव को ठिाने लगाने की योजना बनाई और रात करीब एक बजे सभी ने गांव से दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव को गाढ़ दिया. इसके बाद अपने घर आ गए. एक दिसंबर को उन्होंने रामप्रेमी के बेटे अजीत को सूचना दी कि तुम्हारे पिता लापता हो गए हैं. गांव में सब जगह उन्हें देखा गया लेनिक पता नहीं चला. दो दिसंबर को गुमुशुदगी की तहरीर दी गई
पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को लेकर उस खेत में गई जहां शव दफन था. उनकी बताई जगह को खोदा गया तो अंदर से बुजुर्ग का शव मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.