आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरी चर्च में शुरू हुआ एडवेंट सीजन. शांति और मानवता के लिए हुई विशेष प्रार्थना
सेंट मैरी चर्च, आगरा में आज से एडवेंट सीजन के दूसरे सप्ताह की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस शुभ अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें शांति और मानवता के लिए प्रार्थनाएं की गईं। एडवेंट सीजन क्रिसमस की तैयारी के चार हफ्तों का पवित्र समय है, जिसमें ईसाई समुदाय आत्मिक शुद्धि, सेवा, और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए एकजुट होता है। दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ, चर्च ने शांति और मानवता को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रार्थना सेवा का आयोजन किया।
प्रार्थना सभा की अध्यक्षता चर्च के प्रोहित फादर जोसफ डाबरे ने की। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा, “यह समय न केवल प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाने का है, बल्कि उनके द्वारा दिए गए प्रेम, सेवा, और शांति के संदेश को अपनाने का भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और दुनिया में शांति, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने कहा इस पवित्र सीजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कार्यों से मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। हमें जरूरतमंदों की सहायता करके ईश्वर के प्रेम को व्यक्त करना चाहिए।