आगरालीक्स…खुलकर सांस लीजिए आप आगरा में हैं! रोहता और मनोहरपुर सबसे साफ, जानें कहां कितना एक्यूआई
आगरा में सर्दी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही हर साल वायु प्रदूषण का संकट गहरा जाता है। इस बार भी कुछ दिनों तक हालात चिंतानजर हुए। यहां से महज 200 किलोमीटर दूर दिल्ली में अब भी हालात बेकाबू बने हुए हैं मगर आगरा के लिए राहत की खबर है कि आप चैन की सांस ले सकते हैं। पांच में से चार इलाके संतोषजनक स्थिति में हैं।
आगरा में अब केवल संजय प्लेस ही बचा है जो वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार खराब श्रेणी में है जबकि सीपीबीसी के अनुसार 63 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ मनोहर पुर सबसे कम प्रदूषित इलाका है। इसके बाद दूसरा नंबर 65 एक्यूआई के साथ रोहता का, 88 एक्यूआई के साथ आवास विकास तीसरे स्थान पर, 90 एक्यूआई के साथ शास्त्रीपुरम चौथे और 33 एक्यूआई के साथ शाहजहां गार्डन पांचवें स्थान पर है। हालांकि संजय प्लेस का एक्यूआई अब भी 100 के पार बना हुआ है।
एक्यूआई की श्रेणियां
-0 से 50 इस लेवल को अच्छा माना गया है। यानी आप इसे साफ हवा कह सकते हैं।
-51 से 100 के बीच है तो यह सेटिस्फेक्ट्री है लेकिन लोगों को बाहर की एक्टिविटीज कम करने को कहा जाता है।
-101 से 200 के बीच है तो इसे मॉडरेट कहा जाता है। इसमें सेंसिटिव लोग बीमार हो सकते हैं।
-201 से 300 के बीच होने पर यह पूअर कैटेगरी में आता है। यह आपको बीमार बना सकता है।
-301 से 400 के बीच है तो हवा को वेरी पूअर इंडेक्स में डाला जाता है यानी कि यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इस हवा में बाहर निकलने की सलाह नहीं दी जाती है।
-401 से 500 के बीच है तो इसे अति गंभीर माना जाता है। इसमें सभी खतरनाक स्थिति में होते हैं। और सबको मास्क पहनने को कहा जाता है। अब ज्यादातर बड़े शहरों में एयर क्वालिटी 450 से ज्यादा रहने लगा है। यानी कि सेंसिटिव तो छोड़िए हेल्दी लोगों के लिए भी हवा काफी खतरनाक हो गई है।
बीती रात एक बजे के बाद आगरा के अलग अलग स्टेशनों का एक्यूआई
संजय प्लेस – 101
शास्त्रीपुरम – 90
शाहजहां गार्डन – 99
आवास विकास – 88
रोहता – 65
मनोहर पुर – 63
(आगरा – 84)