Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Nagar Nigam and NHAI launched campaign against encroachment on the highway…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Nagar Nigam and NHAI launched campaign against encroachment on the highway…#agranews

327

आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज से सुल्तानगंज की पुलिया तक हटाया अतिक्रमण. दुकानदारों से वसूला 60 हजार जुर्माना. गैराज चलाने वाले पर भी 10 हजार का जुर्माना लगाया

नगर निगम प्रवर्तन दल और एनएचएआई की टीम ने आज शुक्रवार को भगवान टाकीज से सुल्तान गंज की पुलिया तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण, प्रदूषण और फुटपाथ पर गंदगी करने पर दुकानदारों से साठ हजार रुपये का जुर्माना मौके पर वसूल किया गया। कार्रवाई से दुकानदरों में हड़कंप मचा रहा।

प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को भगवान टाकीज से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आयल आदि फैलाकर गंदगी प्रदूषण और सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे सात दुकानदारों पर साठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों दुकानों के आगे लगाये गये तिरपाल और टिनषेड के अलावा बोर्ड भी हटवाये गये। इसके अलावा बसई मंडी के पास पर्यटन थाने के निकट वाहनों का गैराज चलाने वाले दुकानदार पर भी दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सब्जी मंडी संचालक को नगर निगम बुलाया गया
बसई में कलुआराम सब्जी मंडी के संचालक ने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गये फुटपाथ को तोड़कर गेट लगा लिया था। प्रवर्तन दल की टीम ने जब जुर्माने की कार्रवाई की तो उसने बताया कि फुटपाथ पर गेट के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा ही जगह छोड़ी गयी है। उसने फुटपाथ को तोड़कर गेट नहीं लगाया है। इस पर उसे स्मार्ट सिटी प्रबंधक के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिये गये हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!