आगरालीक्स…. आगरा में एक आरटीआई से मिली जानकारी ने कई सवाल उठाए हैं, यह आरटीआई सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के एससी आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद आगरा में हुए भव्य स्वागत को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , इसके लिए एमजी रोड से लेकर आगरा कैंट स्टेशन पर जगह जगह होर्डिंग लगाए गए थे, भव्य स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत द्वार बने थे, ये किसने बनाए, खर्चा किसने किया और कितना खर्चा हुआ, यह किसी को नहीं पता है। हां आरटीआई का नगर निगम से जो जवाब आया है उससे सांसद राम शंकर कठेरिया का जिक्र है।
यह था आरटीआई का सवाल
सांसद ….डॉ राम शंकर कठेरिया को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर संदेश व स्वागत के लिए सात जून 2017 को पूरे शहर में कितने होर्डिंग लगे थे, इससे नगर निगम को कितनी आय हुई, सम्पूर्ण विवरण प्रेषित करें
नगर निगम का जवाब …..माननीय सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया उपध्यक्ष (अध्यक्ष को उपाध्यक्ष वह भी गलत) लिखा है एससी एसटी द्वारा सात जुलाई 2017 से एक दिन के लिए नगर निगम क्षेत्र में अपने प्रभाव से विज्ञापन लगवाए गए थे
सवाल ….नगर निगम को सांसद राम शंकर कठेरिया के होर्डिंग्स हेतु कितने व किस किस ने प्रार्थना पत्र दिए, सूम्पूर्ण विवरण प्रेषित करें
नगर निगम का जवाब ….विभाग को कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.
आरटीआई से ये सवाल अशोक गोयल 1/ 12 साहित्य कुंज एमजी रोड द्वारा ने पूछे थे, इस मामले में दोनों में से किसी भी पक्ष से संपर्क नहीं हो सका।

सात जून 2017 को हुआ स्वागत
आगरा आने पर एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा है, एमजी रोड पर हुए स्वागत के बाद अलग अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं। जितना उत्साह उनके स्वागत में दिखाई दिया, उससे ज्यादा उत्साह सोशल मीडिया पर एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ लिए गए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने में दिखाई दे रहा है, इसमें भी होड लगी हुई है कि सबसे पहले कौन, इस पर कमेंट भी आने लगे हैं।
एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार दोपहर में डॉ राम शंकर कठेरिया आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, खुली हुई कार में डॉ राम शंकर कठेरिया और उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया का जगह जगह स्वागत किया। उनकी कार के पीछे 20 पहिए का ट्रोला चल रहा था, इसमें भाजपा के कार्यकर्ता और स्वागत को मैनेज करने वाले चल रहे थे।
ऊंट, घोडागाडी से लेकर बैंड बाजे
स्वागत में ऊंट, घोडागाडी से लेकर बैंड बाजे चल रहे थे, एमजी रोड होते हुए काफिला धीरे धीरे आगे बढा, नाई की मंडी, राजा की मंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत, दीवानी पर एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत किया गया। यहां होते हुए वे अपने खंदारी परिसर स्थित आवास पर पहुंचे।