Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: School children in Agra paid tribute to the martyrdom of four Sahibzadas by forming a human chain…#agranews
आगरा

Agra News: School children in Agra paid tribute to the martyrdom of four Sahibzadas by forming a human chain…#agranews

492

आगरालीक्स…आगरा में चार साहिबजादों की शहादत को स्कूली बच्चों ने किया नमन. भगवान टाकीज से लेकर सुभाष पार्क तक बनाई मानव श्रृंखला…

पंजाबी विरासत परिवार द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादे, माता गुजर कौर जी के बलिदान को याद करते हुए स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई. यह श्रृंखला अप्सा, नप्सा, बोसा, समाज के स्कूल एवं डीआईओएस ऑफिस के सहयोग से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा भगवान टॉकीज से सुभाष पार्क तक देखी गई. छोटे-छोटे बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर चारों साहबजादों की शहादत को नमन करते हुए दिखाई दिए.

पिछले 5 वर्षों की तरह इस बार भी भी पंजाबी विरासत द्वारा शहीदों की शहादत को याद करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को समस्त स्कूल के बच्चों ने एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया यह अपने आप में एक अद्भुत आयोजन था। स्पीड कलर लैब के बाहर बनाए गए मंच से शहादत से संबंधित एक नाटक प्रस्तुति छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस दौरान चारों साहिबजादे के नाम से अवार्ड भी दिए गए।

इसमें साहिबजादे बाबा अजीत सिंह अवॉर्ड गुरुनूर कौर को, साहिबजादे बाबा जुझार सिंह अवॉर्ड साक्षी सलूजा को, साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह अवॉर्ड ईरिश निझावन और साहिबजादे बाबा फतेह सिंह अवॉर्ड हर्ष नूर सिंह को दिया गया। आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी को कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान पंजाबी विरासत परिवार की तरफ से संचालन करते हुए महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि गुरु साहिबान और चारों साहिबजादे की शहादत के लिए ही यह कार्यक्रम होते आ रहा है। वीर महेंद्र पाल सिंह ने देह शिवा वर मोह का गायन कर संगत में जोश भर दिया। साथ ही मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने अपने संबोधन में सभी को कहा कि आज हम यहां उन वीर सपूतों के बलिदान की याद करने आए हैं तो इतना याद रहे किसी भी विपदा में अपने धर्म का त्याग नहीं करना।

सोमनाथ धाम के योगी जहाज नाथ, डॉक्टर सिमरन उपाध्याय, अप्सा के सुशील गुप्ता, डॉक्टर गिरधर शर्मा, राहुल राज, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक गौतम व स्वच्छता सलाहकार सरदार बलजीत सिंह व पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डाबर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, नवीन अरोरा, चरणजीत थापर, सुनील मनचंदा, नरेंद्र तनेजा, रानी सिंह, कुसुम महाजन, मन्नू महाजन, गुरमीत सिंह सेठी, कमल भाटिया, हिमांशु सचदेवा, मनु महाजन और मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!