आगरालीक्स…आगरा में टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत. आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
आगरा—जगनेर रोड पर धनौली सब्जी मंडी के पास आज एक युवक की टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.
धनौली के सूर्य नगर अजीजपुर में रहने वाले 32 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र भगवान सिंह सब्जी खरीदने के लिएआज सुबह 7 बजे धनौली सब्जी मंडी आए थे. तभी खेरिया मोड की ओर से आते एक टैंकर ने सतीश को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सतीश की मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया. परिजन भी मौके पर हपुंच गए. इधर जाम लगने से आगरा—जगनेर रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.