आगरालीक्स…अमर उजाला के संस्थापक स्व. डोरीलाल अग्रवाल के पौत्र और स्व. अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे सौरभ आनंद का निधन. उठावनी मंगलवार को गोल्फ कोर्स नोएडा में
अमर उजाला के संस्थापक संपादक स्व. डोरीलाल अग्रवाल के पौत्र और स्व. अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे सौरभ आनंद का निधन हो गया है. वे 47 वर्ष के थे. रिपेार्ट के अनुसार उन्हें हृदयाघात हुआ. सौरभ आनंद नोएडा में रहते थे. बीती रात वे अपने नोएडा आवास पर कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ थे. आधी रात के करीब सौरभ आनंद अचानक गिर पड़े. परिजन और मित्र उन्हें लेकर अस्पताल गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.
सौरभ आनंद की असमय मृत्यु से परिवार शोकाकुल है. बेहद सौम्य स्वभाव के सौरभ आनंद अपने पीछे पत्नी सोनाली आनंद और बेटी इशा आनंद को छोड़ गए हैं. आज नोएडा में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. इनकी उठावनी मंगलवार को गोल्फ कोर्स नोएडा में पूर्वान्ह 3 से 4 बजे होगी.