आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सर्दी, कोहरे के लिए गाइड लाइन की गईं जारी ( Agra News : Guideline for cold waves in Agra #Agra )
जिला आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि जनपद में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, ऐसी स्थिति में सर्द हवाओं के चलने के कारण ठंड का प्रकोप और भी बढने की सम्भवना बनी रहती है। अतः उपरोक्त स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आगरा द्वारा ठंड/पाला/घनें कोहरे से बचाव हेतु क्या करें-क्या न करें एडवाइजरी जारी की गई हैः-
ठंड/पाला/घनें कोहरे से बचाव हेतु क्या करें-
रेडियो सुनें, टीवी देखें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें। पर्याप्त सर्दियों के कपड़े स्टॉक करें। कपड़ों की कई परतें अधिक सहायक होती हैं। बच्चों को अच्छी तरह ऊनी कपडों से ढक कर रखें एवं बुजुर्गो पर विशेष ध्यान दें। पीने, स्नान करनें के लिए गुनगुनें पानी का उपयोग अवस्य करें। भारी कपड़ों की एक परत के बजाय ढीले ढाले, हल्के वायुरोधी गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें। टाइट कपड़े ब्लड सर्कुलेशन को कम करते हैं। ठंड से बचाव के लिये जनपद में विभिन्न स्थानो पर तहसील/नगर पालिका/नगर पंचायत के द्वारा दैनिक रूप से जलाये जा रहे अलाव का सहारा लिया जा सकता हैं।
ठंड/पाला/घने कोहरे से बचाव हेतु क्या न करें-
रात्रि में बंद कमरे में परिवार के साथ अंगीठी जलाकर ना सोये। बंद कमरें में अंगीठी जलानें से जहरीली गैस बननें तथा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ठंड/पाला/घने कोहरे में खुले आसमान के नीचे ना सोयें। बच्चो को जलते हुये अलाव के पास अकेला ना छोडे व आग को पानी डालकर अवश्य बुझायें। घर में पानी गर्म करतें समय भी बच्चो का विशेष ध्यान रखें। कोहरे में वाहन तेजी से ना चलायें।