आगरालीक्स ….आगरा आॅर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा 30 जुलाई से छह अगस्त तक बोन एंड ज्वाइंट वीक मनाया जा रहा है। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के फ्री आॅपरेशन किए जाएंगे। साथ ही स्कूल और चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
शनिवार को राम रघु हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आगरा आॅर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अशोक विज ने बताया कि चार अगस्त को बोन एंड ज्वाइंट डे है, इसके उपलक्ष्य में इंडियन आॅर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा एक सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में आगरा के अस्थि रोग विशेषज्ञ 30 जुलाई से छह अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान सचिव डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ एके गुप्ता , डॉ अनूपम गुप्ता मौजूद रहे।
ये होंगे कार्यक्रम
एक अगस्त को सेंट एंथनीज, दो अगस्त को सेंट पीटर्स, तीन अगस्त को डीपीएस और छह अगस्त को सेंट पैट्रिक्स में सडक दुर्घटना के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा गरीब मरीजों की फ्री सर्जरी की जाएगी
चार अगस्त को हरी पर्वत, सांई की तकिया और बिजली घर चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम
छह अगस्त को स्टेडियम से सेंट पीटर्स तक जागरूकता रैली