आगरालीक्स …आगरा में शिक्षक समायोजन रद से शिक्षामित्रों पर मुसीबतों का पहाड टूट पडा है, एक की मौत हो गई, एक शिक्षा मित्र के पति ने फांसी लगा ली, उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। शिक्षामित्रों ने आंदोलन को जारी रखते हुए शनिवार को सांसाद बाबूलाल चौधरी का आवास घेर कर प्रदर्शन किया।
समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) उदय सिंह निवासी शंकरगढ़ी प्राथमिक विद्यालय बरौठ द्वितीय में कार्यरत था। समायोजन रद होने के आदेश के बाद से वह गुमसुम रहने लगा था। उसे नौकरी जाने का गहरा सदमा लगा था। परिजन उसे समझाने का काफी प्रयास कर रहे थे। उदय सिंह शिक्षामित्रों के धरना-प्रदर्शन में भी हिस्सेदारी नहीं कर पा रहा था।
शनिवार को सुबह चार बजे अचानक उसके सीने मेें दर्द शुरू हो गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उदय सिंह बेहोश हो गया। उसे रात में ही उपचार को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
शिक्षामित्र के पति ने लगाई फांसी
उधर, श्रंगार नगर, एटा निवासी शिक्षामित्र माधुरी दुबे के पति अनिल दुबे ने फांसी लगा ली, उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर गंभीर हालत में अलीगढ में भर्ती किया गया है।
सांसद का आवास घेरा
आगरा में शिक्षामित्रों ने सांसद बाबूलाल का आवास घेरकर प्रदर्शन किया, शिक्षामित्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।