Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Team SAC Kaveri Warriors became champion of Agra Badminton League Season 12, RSV Tigers in second place
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Team SAC Kaveri Warriors became champion of Agra Badminton League Season 12, RSV Tigers in second place

244

आगरालीक्स…टीम सैक कावेरी वॉरियर्स बनी आगरा बैडमिंटन लीग सीजन 12 की चैंपियन, दूसरे स्थान पर आरएसवी टाइगर्स, खिलाड़ियों पर बरसे पुरस्कार

आगरा में विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स बज में आगरा बैडमिंटन लीग सीजन—12 सैक कावेरी वॉरियर्स की जीत के साथ संपन्न हुई। दूसरे स्थान पर आरएसवी टाइगर्स और तीसरे स्थान पर जेसीवी अफसर स्मैशर्स टीम रही। इसके साथ ही खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बरसात हुई।

पंडित मुन्ना लाल रावत के स्मृति में आयोजित आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-12 में आखिरी दिन मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर, एक्साइज धर्मेंद्र नारायण ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबला शुरु कराया। विशिष्ट अतिथि प्रांशुतोष रघुवंशी और लोकेंद्र चाहर, मुख्य प्रायोजक पंडित मुन्ना लाल रावत के पुत्र संजीव रावत भी सपरिवार मौजूद रहे। जिसमें स्व. पंडित मुन्ना लाल रावत की पुत्रवधू रेखा रावत, पौत्र अथर्व, पार्थ, बौधायन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सैक कावेरी वॉरियर्स को विजेता की ट्रॉफी के साथ साथ 51000 रूपये, आरएसवी टाइगर्स को उपविजेता की ट्रॉफी के साथ 30000 रूपये और तीसरे स्थान के लिए जेसीवी अफसर स्मैशर्स को ट्रॉफी के साथ 20000 रूपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। विजेता और उपविजेता टीम को विनोद सीतलानी ने भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए।

बेस्ट प्लेयर ऑफ द लीग के विजेता आदित्य गौड़ को मोमेंटो और 3100, रूपये, पंकज चाहर को अपकमिंग प्लेयर मेल का खिताब और 3100 रूपये, संघमित्रा को अपकमिंग प्लेयर फीमेल का खिताब के साथ 3100 रूपये के पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही यह घोषणा की गई कि पंकज चाहर, अंकुर प्रताप और चंद्रकांत को आगरा बैडमिंटन संघ द्वारा प्रतिमाह 3000 रूपये की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

मुकाबलों की बात करें तो आखिरी दिन सबसे पहले तीसरे स्थान के लिए मैच खेला गया, जिसमें टीसा इंस्पिरेशन स्ट्राइकर्स और अफसर स्मैशर्स की टीम आमने सामने थी। जिसमें अफसर स्मैशर्स का एक खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से मिक्सड डबल्स मैच में टीम टीसा को वॉक ओवर के 3 प्वाइंट मिल गए।

दूसरा मैच मैंस डबल्स में टीसा के निष्कर्ष व नंदी की जोड़ी ने अफसर स्मैशर्स के आदित्य व्यास व अनिरुद्ध की जोड़ी को बड़ी ही आसानी से 3-0 से हराकर अपनी टीम का स्कोर 6-0 कर दिया।

तीसरे मैच 80+ डबल्स में जे.सी.डी. अफसर स्मैशर्स के विकास आनंद व पवन मंगल की जोड़ी ने टीसा इंस्पिरेशन स्ट्राइकर्स के राहुल पालीवाल व राजीव यादव की जोड़ी को 3-0 से हरा कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण 3 प्वाइंट दिलाने में कामयाब रहे।

चौथे मैच अंडर-17 डबल्स में अफसर स्मैशर्स के अर्पित व चंद्रकांत की जोड़ी ने टीसा इंस्पिरेशन स्ट्राइकर्स के अक्षत ढोलकिया व अविरल की जोड़ी को बहुत ही कड़े और रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर आखिरी मैच का रोमांच बरकार रखा।

लेकिन पांचवें निर्णायक मैच 60+ डबल्स में टीसा इंस्पिरेशन स्ट्राइकर्स का खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से गेम छोड़ दिया और इस तरह से अफसर स्मैशर्स को तीसरा स्थान मिल गया। दूसरी पारी में ए. बी. पी. एल. सीजन 12 के फाइनल मुकाबले के लिए सैक कावेरी वॉरियर्स और आर. एस. वी. टाइगर्स की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी थी।

फाइनल मुकाबले का पहला मैच 60+ डबल्स में सैक कावेरी वॉरियर्स के अमित उपाध्याय व गुलाब की जोड़ी ने आर. एस. वी. टाइगर्स के अजय महाजन व आशीष जसरोटिया की जोड़ी को एक तगड़े मुकाबले में 2-1 से हराने में कामयाब रहे।

दूसरे मैच U-17 डबल्स में सैक कावेरी वॉरियर्स के पंकज व शुभांश की जोड़ी ने आर. एस. वी. टाइगर्स के अभय व अंकुर की जोड़ी को 2-1 से हराकर स्कोर 4-2 तक पहुंचा दिया।

तीसरे मैच मिक्सड डबल्स में सैक कावेरी वॉरियर्स के आदित्य गौड़ व राधा ठाकुर की जोड़ी ने आर. एस. वी. टाइगर्स के मोक्ष व संघमित्रा की जोड़ी को बहुत ही उतार चढ़ाव वाले मैच में 3-0 से हराने में कामयाब रहे और अपनी टीम को जीत से बस एक कदम दूर पे पहुंचा दिया।

सैक कावेरी वॉरियर्स को बस एक प्वाइंट की जरूरत थी और अगले ही मैच मैंस डबल्स में सैक कावेरी वॉरियर्स के सार्थक व आनंदा सीनू की जोड़ी ने वो एक बहुमूल्य प्वाइंट बना लिया और इस तरह से सैक कावेरी वॉरियर्स आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 12 की चैंपियन बन गई। आर एस वी टाइगर्स को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।

निर्णायक मंडल में एम पी भल्ला (चीफ रेफरी), संतोष कुमार तिवारी, वर्षा चाहर एवं प्रणव कुमार अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। लाइन जज मोहित, माधव, शिव, निशांत वर्मा, आदित्य ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।

इस अवसर पर आगरा बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, ऑर्गेनाइजर सचिव संजीव रावत, कन्वेनर निश्चल जैन, सह कोषाध्यक्ष पवन मंगल, टीम ऑनर हृदय नारायण सिंह, मीना तरकर, एच. एस. तरकर, दिनकर खनूजा, संजय कालरा, रुचि चौधरी, मयंक शर्मा, रवि जैन इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!