आगरालीक्स…गरीबी का बच्चों की शिक्षा, क्षमता और आत्मविश्वास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए, जागृति शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन…
आगरा में गरीबी का बच्चों की शिक्षा, क्षमता, उन्नति और आत्मविश्वास पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। यह कहना है जागृति शिक्षण संस्थान के प्रबंधक मंडल का, जहां निर्धन परिवारों से आने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
बल्केश्वर स्थित जागृति शिक्षण संस्थान ने रविवार को अपना वार्षिकोत्सव मनाया। इसमें विद्यालय के निदेशक डॉ. राधेश्याम गर्ग, रवि गोयल, पवन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कहा कि जागृति शिक्षण संस्थान एक निशुल्क शिक्षा केंद्र है। यहां हर किसी के लिए शिक्षा उपलब्ध है। विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं भी सेवार्थ कार्य कर रही हैं। वे खुद भी उच्च संस्थानों में अध्ययनरत हैं और साथ ही इन नन्हें मुन्हों के लिए समय निकालती हैं।
यह विद्यालय बच्चों को न सिर्फ रोजगार के लिए बल्कि समाज के लिए भी शिक्षित करने का कार्य कर रहा है। विद्यालय में प्रवेश करने पर और यहां के एक एक विद्यार्थियों से बात करने पर आप अहसास करेंगे कि वे कितने अनुशासित हैं। बच्चों को सामाजिकता के साथ ही पर्यावरण और नैतिक मूल्यों में भी अग्रणी बनाने का कार्य यहां किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं गणेश राम नागर बालिका विद्या मंदिर कीं प्रधानाचार्या चारू पटेल बच्चों से मिलकर बेहद प्रभावित दिखीं। उन्होंने बच्चों और शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत को सहारा। साथ ही इस विद्यालय से आगे की शिक्षा में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इसके साथ ही बच्चों ने विभिन्न सांस्कतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें स्वागत गीत के बाद, योगा, राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी संस्कति की झलक दिखलाने वालीं प्रस्तुतियां हुईं। हनुमान चालीसा की अद्भुत प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं एक छात्र ने भगवान हनुमान की सुंदर छवि बनाई। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ।
शिक्षिकाओं में मोनिका अग्रवाल, किरन, तनु सिंह, निशा शाक्य, काजल हिरानी, कोमल झा, निशा राठौर का सहयोग सराहनीय था।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Jagriti Educational Institute celebrated its annual function...#Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- free school for kids in agra
- jagriti shikshan sansthan balkeshwer
- pawan agrawal jagrati shikshan sansthan agra
- sai dham school balkeshwer