आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में हुआ ‘माही कार्निवल 2024’. डांस, म्यूजिक और मैजिक मस्ती के साथ स्टूडेंट्स ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा मन
माही इंटरनेशनल स्कूल में माही कार्निवाल-2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 4500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और यह कार्निवाल एक भव्य सफलता साबित हुआ। कार्निवाल का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल की माताजी शकुंतला अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में मंच पर छात्रों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य आकर्षण रहे: वेलकम डांस, सिंगिंग परफॉर्मेंस, फ्लूट प्लेइंग, माशअप डांस, म्यूजिक शो, माही बैंड शो, नवरस डांस एवं मैजिक शो।
विभिन्न प्रकार के झूले, बच्चों के लिये गेम्स, शॉपिंग स्टॉल्स, फूड कोर्ट और अन्य आकर्षणों ने आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया। इलेक्ट्रिक पॉटरी आर्ट, टैटू आर्ट, फेस आर्ट, पैरट एस्ट्रोलॉजी, सेल्फी प्वाइंट्स और स्केच आर्टिस्ट ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम का समापन लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा के साथ हुआ। 10 सांत्वना पुरस्कार (इलेक्ट्रिक आयरन), 3rd प्राइज (10 इलेक्ट्रिक केटल्स), 2nd प्राइज (वॉशिंग मशीन), और 1st प्राइज (रेफ्रिजरेटर) के विजेताओं को स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल और मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की सफलता पर चेयरमैन संजय अग्रवाल ने सभी अभिभावकों, छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया और इसे स्कूल परिवार के समर्पण और प्रयास का परिणाम बताया। यह कार्निवाल एक ऐसा उत्सव साबित हुआ, जिसने सभी को एकजुट किया और यादगार क्षणों से भर दिया।