आगरालीक्स…आगरा में आज रात पार्टी के बाद नये साल की शुरुआत लोग मंदिरों में जाकर करेंगे. हर मंदिर में विशेष आयोजन…आप किस मंदिर में जाएंगे
नये साल का जश्न शुरू हो चुका है. आज रात 12 बजे नया साल 2025 का जोरदार स्वागत होगा. शहर के होटल्स, रेस्टारेंट और रूफटॉप में आज की रात पार्टी वाली रात है. 12 बजते ही नये साल का जश्न रोमांच पर पहुंच जाएगा. पार्टी में म्यूजिक और मस्ती का जोर रहेगा. होटल्स और रूफटॉप्स में जमकर तैयारियां भी की गई हैं. कपल्स की एंट्री खास रखी गई है.
सुबह मंदिरों में होंगे दर्शन
रात भले ही पार्टी वाली हो लेकिन नये साल की पहली सुबह अक्सर लोग मंदिरों में ही दर्शन कर मनाते हैं. आगरा के मनकामेश्वर मंदिर, कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, राजेश्वर महादेव के साथ ही बटेश्वर में भी लोग दर्शन करने के लिए काफी संख्या में पहुंचेंगे. इसके अलावा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी लोग काफी संख्या में पहुंचेंगे. पिछले साल खाटू श्याम मंदिर में एक लाख सेअधिक लोग साल के पहले दिन पहुंचे थे जिसके कारण पुलिस प्रशासन को रास्ता बंद करना पड़ गया था. इस बार और अधिक लोग पहुंच सकते हैं.