Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Agra News : The sale of warm clothes has increased in winters, many new markets have developed in Agra
agraleaks

Agra News : The sale of warm clothes has increased in winters, many new markets have developed in Agra

699

आगरालीक्स…कड़ाके की ठंड पड़ी तो गर्म कपड़ों का बाजार भी हुआ गुलजार, ग्राहक तलाश रहे नए डिजाइन और दुकानदारों के चेहरे खिले, देखें यहां भी लगने लगा बाजार

आगरा में कड़ाके की ठंड पड़ने से गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। गर्म व ऊनी कपड़े खरीदने के लिए लोग मार्केट में जा रहे हैं। पुराने बाजार राजा मंडी में सबसे अधिक भीड़भाड़ नजर आ रही है। इसके अलावा सदर, कमला नगर, शाहगंज, रामबाग और सिंधी बाजार में चमक आ गई है। कई जगह नए ऊनी वस्त्र बाजार भी देखने को मिल रहे हैं। इससे यहां भी सुबह से शाम तक भीड़ नजर आ रही है।

आगरा में पहली जनवरी से कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने असर दिखाना शुरू किया है। इससे कपड़ा मार्केट में गर्मी आई है। इससे पहले यह बाजार दिसंबर में ठंडा रहा। हालांकि पहले दिवाली और फिर शादियों के सीजन की वजह से बाजार में चमक बरकरार रही, लेकिन ऊनी वस्त्रों की खरीद इन दिनों बढ़ी है।

राजा की मंडी, नूरी दरवाजा, सदर, शाहगंज, रामबाग, नौलक्खा, कमला नगर में गर्म कपड़ों के मार्केट में जैकेट, स्वेटर, शाल के साथ ही मफलर और टोपी की जमकर खरीदारी लोग कर रहे हैं। बाजार में आने वालों की संख्या इन दिनों कुछ अधिक है। बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले दिखाई दे रहे हैं। संजय प्लेस में एमडी जैन इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर गर्म कपड़ों का नया बाजार विकसित हुआ है। यह पहले सूरसदन के नजदीक लगा करता था। इसी तरह पालीवाल पार्क बाल विहार में गर्म कपड़े बिकते देखे जा रहे हैं। बजीरपुरा रोड पर भी वुलन मार्केट लग रहा है। यहां बड़े स्तर पर गर्म कपड़ों की खरीद फरोख्त की जा रही है। रामबाग, भगवान टॉकीज, देहली गेट, नालबंद के पास, दयालबाग में गर्म कपड़ों की सेल लगी है। नामनेर के पास हर साल गर्म कपड़ों का एक बड़ा बाजार पहले से लगता आ रहा है।

दूसरे राज्यों से मंगाए जा रहे गर्म कपड़े
जानकारों की मानें तो गर्म कपड़ों के मार्केट में पंजाब और गुजरात सहित अनेक राज्यों से गर्म कपड़े मांगे जा रहे हैं। यह कपड़े लोगों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। खासकर लुधियाना से मंगाए गए ऊनी कपड़े आगरा के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। युवाओं के लिए भी इस बार चल रहे ट्रेंड के हिसाब से उन्हें कपड़े आए हैं।

तेज सर्दी का असर जारी
दिन में भी सर्दी का असर है। इससे बाजार में दिन भर ऊनी कपड़ों की दुकानों पर सुबह से देर रात तक भीड़ नजर आने लगी है। आपको बता दें कि आगरा में कुछ दिनों से शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान भी पहली बार सिंगल डिजिट पर पहुंच गया है। रात का तापमान गिरकर 8 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, शीतलहर का असर दिन में भी जारी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

agraleaks

CJP Sansad March: RPF personnel & police use lathis for crowd control

नईदिल्लीलीक्स सीजीपे के प्रस्तावित संसद मार्च शुरू होने से पहले जंतर मंतर...

agraleaks

Agra News Live: Aarvee Academy students crack NEET UG 2026

आगरालीक्स नीट यूजी में आगरा की आरवी एकेडमी के छात्रों ने बाजी...

agraleaksबिगलीक्स

Live Encounter: SOG kills two miscreants in Shikohabad; two police personnel injured…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…लाइव एनकाउंटर, ट्रेन से जा रहे बदमाशों की पुलिस ने की घेराबंदी....

error: Content is protected !!