Tuesday , 27 October 2026
Home agraleaks Agra Metro: Installation of tunnel ventilation system begins in the remaining underground stations of the first corridor
agraleaks

Agra Metro: Installation of tunnel ventilation system begins in the remaining underground stations of the first corridor

627

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के शेष अंडरग्राउंड स्टेशनों में टनल वेंटिलेशन सिस्टम का इस्टॉलेशन शुरू. फायर सेफ्टी के लिहाज से बेहद अहम

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रथम कॉरिडोर के शेष भूमिगत स्टेशनों का सिविल निर्माण पूरा गया हो गया है। फिलहाल, चारों शेष भूमिगत स्टेशनों में फिनिशिंग एवं सिस्टम इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। यूपी मेट्रो द्वारा इस भाग में टनल वेंटिलेशन सिस्टम (टीवीएस) का इन्टॉलेशन शुरू कर दिया गया है। अंडरग्राउंड सेक्शन में जमीन से लगभग 16 मीटर नीचे मेट्रो परिचालन के दौरान यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीवीएस सिस्टम की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

फायर सेफ्टी के लिहाज से बेहद अहम
टीवीएस सिस्टम अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए फेफड़ों की तरह काम करता है और आग लगने जैसी आपात परिस्थितियों में इसकी सबसे अहम भूमिका होती है। आग लगने जैसी दुर्घटना के दौरान टीवीएस सिस्टम के टनल वेंटिलेशन फैन्स धुएं की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं, जिससे यात्रयों की सुरक्षित निकलने में मदद मिलती है। टनल के अंदर ट्रेन के रूक जाने जैसी स्थिति में यह सिस्टम टनल के अंदर तापमान को सामान्य बनाए रख सकता है। इसी तरह से ट्रैकवे एग्जॉस्ट फैन्स अंडरग्राउंड टनल में परिचालन के दौरान मेट्रो ट्रेनों के एयर कंडीशनर से निकलने वाली गर्म हवा और ब्रेक लगने के दौरान उत्पन्न गर्मी को कैप्चर कर प्लेटफॉर्म के वातावरण में मिश्रित होने से रोकने का काम करते हैं। इससे प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर खड़े यात्रियों के लिए तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

टनल वेंटिलेशन सिस्टम के अन्य प्रमुख घटक जैसे डैम्पर्स, साउंड एटेन्यूएटर और एयर हैंडलिंग यूनिट भी अलग-अलग भूमिका निभाते हैं। डैम्पर्स का प्रयोग टनल, शाफ्ट आदि के माध्यम से गुजर रहे हवा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। टनल के अंदर ट्रेन के साथ आ रहे हवा के प्रेशर को दूसरे टनल की तरफ स्थानांतरित करने के लिए भी इनका प्रयोग किया जाता है। नोजल डैम्पर्स आपात स्थिति में हवा के प्रवाह को विशिष्ट दिशाओं में मोड़ने के लिए प्रयोग में आते हैं। साउंड एटेन्यूएटर का प्रयोग टनल वेंटिलेशन फैन्स से उत्पन्न हो रहे शोर को कम करने के लिए किया जाता है। एयर हैंडलिंग यूनिट या एएचयू गर्मियों के दौरान ट्रैकवे एग्जॉस्ट फैन से और सर्दियों में सीधे पर्यावरण से ताजी हवा एकत्र कर अंडरग्राउंड स्टेशन में प्रसारित करने का कार्य करता है।

आगरा मेट्रो के प्रत्येक स्टेशन पर टनल वेंटिलेशन सिस्टम के तहत 3 ट्रैकवे एग्जॉस्ट फैन्स, 4 टनल वेंटिलेशन फैन्स और 2 एयर हैंडलिंग यूनिट्स लगाए गए हैं। इनके अलावा विभिन्न प्रकार के डैम्पर्स जैसे फैन प्रोटेक्शन डैम्पर, ट्रैक रिलीज डैम्पर, ड्राफ़्ट रिलीज डैम्पर, नोजल डैम्पर व साउंड एटेन्यूएटर आदि लगाए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Breaking: Accident in Firozabad, 4 killed

आगरालीक्स… फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने टेसू विसर्जन को जा रहे...

agraleaksअध्यात्म

Agra News: The month of Kartik begins on October 26. Learn about the rules for the month of Kartik…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक मास 26 अक्टूबर से हो रहा शुरू. करवाचौथ, अहोई अष्टमी, दीपोत्सव,...

agraleaks

CJP leaders Sourav Das and Ashutosh Ranka were granted bail today, after 7 days

आगरालीक्स…सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद मिली...

agraleaks

Rashifal Monday, 12th October 2026

आगरालीक्स...सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

error: Content is protected !!