Sunday , 3 May 2026
Home एटा Ayub of Aliganj entered the camp of Yeti Narasimhanand in Mahakumbh posing as Ayush, police reached home to investigate
एटा

Ayub of Aliganj entered the camp of Yeti Narasimhanand in Mahakumbh posing as Ayush, police reached home to investigate

431

आगरालीक्स…महाकुंभ में यति नरसिंहानंद के कैंप में आयुष बनकर घुसा अयूब. एटा के अलीगंज का रहने वाला निकला अयूब. जांच को घर पहुंची पुलिस. पूछताछ में चाचा—चाची ने दी ये जानकारी

महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में इस समय चल रहा है. कुंभ में यति नरसिंहानंद का कैंप लगा हुआ है. यति रसिंहानंद के कैंप से पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है. यह युवक आयुष नाम से कैंप में घुसा था लेकिन इसका नाम अयूब निकला और यह एटा का रहने वाला है. मंगलवार रात को अलीगंज थाना पुलिस ने इसके घर पहुंचकर परिजनों से पूरी जानकारी ली.

लुहारी दरवाजा में मंगलवार को जानकारी मिली कि यहां का रहने वाला अयूब कुंभ में पकड़ा गया है और वह आयुष नाम बताकर यति नरसिंहानंद के कैंप में घुस गया था. मंगलवार रात को अलीगंज थाना पुलिस इसके घर पहुंची तो यहां पुलिस को चाचा, भाई आदि लोग मिले. पूछताछ में चाचा वाकिर अली ने बताया कि भाई शाकिर अली के दो बेटे हैं. अयूब बड़ा और तैयब छोटा है. तीन बहनें हैं, इनमें से एक की शादी हुई है. दोनों भाई भी अभी अविवाहित हैं. शाकिर का परिवार दस साल पहले ही यहां से जयपुर में जा बसा है. शाकिर वहां सिलाई का काम करते हैं और दोनों बच्चे भी मेहनत मजदूरी करते हैं.

चाचा ने कहा कि अयूब कुंभ कैसे और कब पहुंचा इसकी कोई जानकारी हम लोगों को नहीं है. यहां लंबे समय से उसका आना जाना नहीं हुआ था. अयूब की चाची ने बताया कि अयूब नशेड़ी है और महीने दो महीने में आता है और चला जाता है. चार महीने पहले अपने दादा की मौत् पर आया था और नशे की हालत में रहता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपर पुलिस अधीक्ष राजकुमार ने बताया कि कुंभ से जानकारी मिलने के बाद अलीगंज में अयूब के घर परिवार की जांच पड़ताल कराई गई. उसका कोई आपराधिक या संदिग्ध रिकॉर्ड नहीं मिला है. वह पिता के साथ जयपुर में ही रहता था. वहां की एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एटा

Sad News: Groom died after 48 hours of marriage in Etah

एटालीक्स… दुखद, शादी के दूसरे दिन रिसेप्शन पर दूल्हे की हार्ट अटैक...

एटा

Etah Live News: A ‘dirty game’ was underway in a secret room inside the hotel…#etahnews

एटालीक्स…होटल के अंदर सीक्रेट रूम में चल रहा था ‘गंदा खेल’. पुलिस...

एटा

UP News: Etah’s CDO suspended on bribery charges on Anganwadi recruitment appointment…#etah

एटालीक्स..रिश्वत के आरोप में एटा के सीडीओ निलंबित. आंगनबाड़ी भर्ती में प्रति...

एटा

Etah News: Lover and girlfriend found hanging in Etah…#upnews

एटालीक्स…वेलेंटाइन वीक में लव स्टोरी का खौफनाक अंत. एटा में फंदे पर...

error: Content is protected !!