आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एंटीबायोटिक पॉलिसी लागू कर दी गई है। हर मरीज के लिए अलग एंटीबायोटिक का होगा इस्तेमाल। ( Agra News : Antibiotic policy implement in SNMC, Agra#Agra )
एंटीबायोटिक रजिस्टेंट के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इससे एंटीबायोटिक असरहीन हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों को कई तरह की एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एसएस विंग में एंटीबायोटिक स्टूवर्डशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसके साथ ही एंटीबायोटिक पॉलिसी भी लागू कर दी गई।
आईसीयू, वार्ड और ओटी के लिए अलग अलग एंटीबायोटिक
एसएन के माइक्रोबायोलाजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल के अनुसार, एंटीबायोटिक पॉलिसी के तहत आईसीयू, वार्ड और आपरेशन थिएटर के लिए अलग अलग एंटीबायोटिक निर्धारित की गई हैं, इन्हीं एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया जाएगा। एसएस विंग के आईसीयू प्रभारी डॉ. अतिहर्ष मोहन का कहना है कि एंटीबायोटिक का कब इस्तेमाल करना चाहिए यह जानना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में एसजीपीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिनि के प्रभारी डॉ. आरके सिंह, एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।