आगरालीक्स …Agra News : आगरा में हाईवे पर कार सवार युवकों ने किए स्टंट, वीडियो बनाए जाम लगा। रात में सेंट जोंस चौराहे पर कार सवार ने कई कारों को चपेट में लिया। ( Agra News : Youth stunt on car on Highway in Agra#Agra )
गणतंत्र दिवस पर रविवार को सिकंदरा की तरफ से 20 से अधिक कारों से 60 से 70 युवक नारेबाजी करते हुए निकले। कुछ युवक कार पर बैठे हुए थे और स्टंट करते हुए वीडियोग्राफी की। कार को हाईवे पर ही खड़ी कर वीडियो बनाने लगे इससे आईएसबीटी और उसके बाद लॉयर्स कॉलोनी के कट पर जाम लग गया। राहगीरों ने उन्हें रोका तो उनसे भिड़ गए।
सेंट जोंस कालेज चौराहे पर कार हुई अनिंयत्रित
सोमवार रात को सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर कार अनियंत्रित हो गई, कई कारों को चपेट में ले लिया। चौराहे पर कार के रुकते ही अन्य कार सवार आ गए, उन्होंने कार चला रहे युवक को बाहर उतार लिया। यातायात कर्मी भी आ गए, युवक खुद को डॉक्टर बता रहा था।