Thursday , 22 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Rojgar Mela today in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Rojgar Mela today in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज रोजगार मेला लगाया जा रहा है। 20 कंपनियों लेंगी साक्षात्कार। ( Agra News : Rojgar Mela today in Agra#Agra )
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा तथा अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 जनवरी को अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय, बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड, आगरा के परिसर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 कम्पनियों 1000 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को संपादित करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर सर्वप्रथम साईन-अप करके साईन-इन करेगें तथा इसके उपरान्त अपनी प्रोफाइल पूर्ण करेंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Local News : Fire break out in running bus on Yamuna Express way in Raya Mathura, Video

मथुरालीक्स ..Mathura Local News: वीडियो देखें, यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस...

बिगलीक्स

Agra Local News : Neonate Intestine comes out due to Jholachap treatment in Agra

आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में झोलाछाप ने नवजात की नाभि में...

बिगलीक्स

Agra Local News : Agra Police file Charge sheet against 40 year old engineer in 3 month old 5 death in Nagala Budhi Dayalbag

आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के नगला बूढ़ी में अनियंत्रित कार से...

बिगलीक्स

Agra Local News :Compromised Photo of girls found in Dr. Rameej Laptop ex student of SNMC, Agra in KGMU Case

आगरालीक्स ….Agra Local News केजीएमयू में महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण...

error: Content is protected !!