Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स 23 mm rain record in Agra
बिगलीक्स

23 mm rain record in Agra

295

आगरालीक्स…. ताजनगरी  रविवार को दो घंटे की बारिश में तलैया बन गया, इस दौरान 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, न्यूनतम  तापमान 25.2 डिग्री रहा।

2 अगस्त को बूंदाबांदी
आगरा में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है, बारिश में भीगने का मजा ही कुछ और है, छाता, रेनकोट में बच्चे स्कूल पहुंचे तो अपने कार्यालय जाने के लिए लोग बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे।
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. के जे रमेश के अनुसार पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित पूर्वी राज्यों में इस बार मानसून पर अलनीनो का खास असर नहीं दिखाई देगा। आखिरी चरण में थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।
100 फीसद तक मानसून
मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान 98 फीसद बारिश होने का अनुमान है। मध्य भारत में मानसून औसत से 100 फीसद तक रहेगा। आइएमडी द्वारा पहला अनुमान 18 अप्रैल को जारी किया गया था। इसमें दीर्घावधि औसत के मुकाबले 96 फीसद मानसून की बात कही गई थी।

2016 में हुई बारिश
आगरा में देश में सबसे ज्यादा बारिश हुई। वहीं, जुलाई महीने में बारिश के कई साल के रिकॉर्ड टूट गए हैं, अभी तक 535.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यमुना भी उपफान पर आने लगी है, इसकी तरह की बारिश होने पर यमुना में बाढ आने के साथ शहर के हालात बिगड सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, महीने के अंत तक यह 600 मिमी का आंकड़ा छू लेगी। बीते साल केवल 450 मिमी ही बारिश आगरा में हुई थी। गुरुवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आगरा में बारिश के आसार बने हुए हैं। शाम को तेज बारिश के बाद शुक्रवार तक बूंदाबांदी हो सकती है।
बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर में बारिश हुई, इस दौरान आगरा में 74.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में जम्मू, कटरा, में 5 सेमी, श्रीनगर, भद्रवाह, दिल्ली में चार सेमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह आगरा में जुलाई महीने में बारिश 535.6 मिमी हो चुकी है, जबकि जुलाई में औसत 201 मिमी होती है।
तापमान में एक डिग्री का अंतर
बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में पारा चार डिग्री गिरकर 29.8 डिग्री पर आ गया तो वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढकर 28.7 डिग्री पर आ गया। यह पहला मौका है, जब दिन और रात का पारा 28-29 डिग्री के बीच ही बना रहा, जबकि गर्मियों में यह अंतर 20 डिग्री के करीब रहता है।
1966 जैसे बन रहे हालात
इस बार 1966 जैसे हालात बन रहे हैं, तब आगरा में भारी बारिश हुई थी, बाढ आ गई थी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जुलाई के अंत तक 600 एमएम बारिश हो सकती है, जबकि पूरे साल में आगरा में पिछले साल 450 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!