Monday , 20 April 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: The Agra Car and Bike Rally on 22nd and 23rd February…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: The Agra Car and Bike Rally on 22nd and 23rd February…#agranews

374

आगरालीक्स…जुनून और रफ्तार के लिए आगरा हुआ तैयार, द आगरा कार एंड बाइक रैली 22 और 23 को. 75 बाइक और 50 कार होंगी रैली में शामिल. देशभर से आएंगे राइडर, इनाम की राशि जानें

रोमांच, रफ्तार और अनुशासन के साथ सुरक्षा का तालमेल देखने के लिए आगरा एक बार फिर तैयार है। हर वर्ष की भांति इस बार भी ताज महोत्सव के अंतर्गत द आगरा ताज रैली 2025 का दो दिवसीय आयोजन मोटर स्पोर्ट क्लब उप पर्यटन विभाग, प्रो बाइकिंग क्लब और ताज राइडर्स क्लब के सहयोग से होने जा रहा है। मंगलवार को होटल क्लार्स शिराज में द आगरा ताज रैली 2025 के आमंत्रण पत्र का विमोचन मोटर स्पोर्ट क्लब के संरक्षक हरविजय वाहिया, चैयरमेन राम मोहन कपूर, प्रशांत जैन, तनवीर अहमद, बिलाल अहमद, प्रवीन सिकरवार ने किया।

संरक्षक हरविजय वाहिया ने बताया कि ताज कार एवं बाइक रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना है। बाइकर्स शानदार तरीके से अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं। जब हाथ में महंगी स्पोर्ट बाइक या कार हो, दुर्गम मार्ग हो और अंजान राह तो धैर्य, विवेक और अनुशासन से ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। एक सीमित रफ्तार में अपनी मंजिल को तय करना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि रैली में अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पुणे से शीर्ष भारतीय रेसर संजय ताकले मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

मोटर स्पोर्ट क्लब के चैयरमेन राम मोहन कपूर ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को आगरा से चंबल तक के बीहड़ो में बाइक और कार रैली आठवीं बार आयोजित होगी। रफ्तार का रोमांच 75 बाइक और 50 कार बढ़ाएंगे। महिला और पुरुषाें के साथ वरिष्ठ नागरिक भी रैली में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में विजेताओं को 250000 से अधिक की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। रैली नेविगेशन और ड्राइविंग दोनों चुनौतियों से पूर्ण होगी। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ताज कैंप्स एंड रिसोर्ट में सभी वाहनों की जांच के होगी। रोड बुक देकर नियमों और मार्ग के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे होटल क्लार्स शिराज से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया जाएगा। आगरा शहर के ग्रामीण इलाकों और आसपास के शहरों का चक्कर लगाने के बाद राइडर्स वापस सेल्फी पॉइंट, फतेहाबाद रोड आएंगे।

23 फरवरी को दूसरे राउंड सुबह 7 बजे होटल क्लार्क्स शिराज से ही आरंभ होगा। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य पुरस्कार वितरण होगा। ताज राइडर्स क्लब के तनवीर अहमद ने बताया कि सूखी नदी की तलहटी और उबड़ खाबड़ गांव की पगडंडियां ड्राइविंग की चुनौती देंगी, जबकि असंख्य चौराहे और मोड़ नेविगेशन के लिए मुश्किल पैदा करेंगे। अंक पर आधारित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों की अधिकतम गति 35 से 40 किमी रहेगी। प्रवीन सिकरवार ने बताया कि रैली का आयोजन फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्ट क्लब आफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा। इसमें टाइम, स्पीड और डिस्टेंस की थीम रखी गयी है। बाइकर्स की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस और पुलिस के वाहन भी साथ चलेंगे। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब के तय मानकों के अनुसार रैली होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!