आगरालीक्स …आगरा के एक बडे हलवाई से प्रशासनिक अधिकारी ने समोसे मंगवाए, महंगे समोसे की चटनी में मक्खी देख वे भडक गए, एफएसडीए की टीम ने चटनी के सैंपल लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के प्रतापपुरा चौराहे पर देवीराम स्वीटस है, इसके पास में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एसीएम प्रथम सुरेंद्र सिंह चहल रह रहे हैं। उन्होंने बुधवार शाम को देवीराम स्वीटस से समोसे मंगवाए, वे जैसे ही समोसे खाने बैठे, उनकी नजर चटनी पर पडी। चटनी में मक्खी देख वे भडक गए। उन्होंने अपने मोबाइल से मक्खी डली हुई चटनी का फोटो लिया और एफएसडीए की टीम को भेज दिया।

देवीराम स्वीटस से लिए सैंपल
एफएसडीए के चीफ फूड सेप्टी ऑफिसर राम आशीष मौर्य ने टीम को देवीराम स्वीटस पर भेजा, चटनी के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भेज दिए हैं।
चटनी बनाते समय नहीं गिरी मक्खी
मीडिया से देवीराम स्वीटस के संदीप अग्रवाल का कहना है कि चटनी बनाने के दौरान मक्खी नहीं गिरी थी, हो सकता है कि मक्खी उडकर चटनी में गिर गई हो, टीम ने सैंपल लिए हैं।
फेसबुक पर कर सकते हैं मिलावट की शिकायत
आप मिठाई, फास्ट फूड से लेकर महंगे खाद्य पदार्थ खरीदते हैं, इसमें मिलावट की आशंका है तो एफएसडीए के फेसबुक पेज पर भी शिकायत कर सकते हैं। एफएसडीए ने आगरा मंडल के लिए फेसबुक पेज बनाया है, इस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है।
लिए जाएंगे सैंपल, टीम देगी जानकारी
फेसबुक पेज पर मिलावट की शिकायत के बाद एफएसडीए की टीम संबंधित प्रतिष्ठान से सैंपल लेगी, इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी, इसके लिए वे शिकायत करते समय अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव ने लोगों से अपील की है कि वे एफएसडीए के फेसबुक आगरा मंडल पेज पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
खाद्य पदार्थों की शिकायत के लिए करें क्लिक
https://www.facebook.com/fsdaagramandal.agra