आगरालीक्स.. आईएएस अधिकारी की लॉ स्टूडेंट बेटी वर्णिका कुंडू से छेडछाड के आरोप के बाद आ रहे बयान पर लडके और लडकियों की बराबरी का मुददा गरमा गया है, आधी रात को दिल्ली की एक बीयर के साथ टिवीट किया कि Dear Sanskari BJP, it’s well past midnight n i’m out having beer in Delhi. Join me
इसके बाद कई और युवतियां इस मुहिम में शामिल हो गई, दिल्ली की रिदिमा मल्होत्रा के इस टिवीट पर लगातार कमेंट आ रहे हैं, एक हजार से अधिक लाइक हुए हैं, 400 से अधिक रीटिवीट हुए हैं। इसके बाद कई और युवतियों ने बीयर के साथ अपने फोटो टिवटर पर अपलोड किए हैं। लडकियों को रात को बाहर नहीं निकला चाहिए, नेताओं के इस बयान के बाद युवतियों ने टिवटर पर बीयर के साथ फोटो अपलोड किए हैं। उनका कहना है कि हर क्षेत्र में लडकियां लडकों से आगे हैं, इसके बाद भी छेडछाड के मामले में लडकियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे रात को क्यों बाहर जा रही हैं जबकि छेडछाड करने वाले लडकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समाज क्यों आगे नहीं आ रहा है।

Dear Sanskari BJP, it’s well past midnight n i’m out having beer in Delhi. Join me
बुधवार को अरेस्ट किया गया विकास बराला
चंडीगढ़ में आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी विकास बराला को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया। विकास बराला के खिलाफ किडनैपिंग की कोशिश की गैर-जमानती धाराएं जोड़ी गई हैं। डीजीपी चंडीगढ़ पुलिस तेजेंदर लूथरा ने कहा- दोनों से पूछताछ हुई। किडनैपिंग की धारा बढ़ेगी। दोनों को अरेस्ट किया गया है। कल सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा। सीन ऑफ क्राइम रीक्रिएट किया जाएगा। इन्वेस्टिगेशन की कई बातें शेयर नहीं की जा सकतीं। क्योंकि इससे जांच पर असर पड़ेगा। उधर, सुभाष बराला के दो और रिश्तेदारों पर छेड़छाड़, किडनैपिंग के आरोप लगे हैं
3 अगस्त की रात को हुई घटना
3 अगस्त शुक्रवार रात करीब 11-12 बजे चंडीगढ़ में एक आईएएस अफसर की बेटी अपनी कार से जा रही थी। लड़की का आरोप है कि कार सवार दो लड़कों ने उसका पीछा किया। उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ाकर रोका। गेट से बाहर खींचने की कोशिश की। लड़की ने तुरंत पुलिस काे फोन लगाया। मदद के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।