आगरालीक्स…आगरा में 653 शराब, बियर की दुकानों का ईलॉटरी से होगा आवंटन. आगरा में सबसे महंगी मॉडल शॉप यहां पर..जानें कैसे ले सकते हैं शराब की दुकान, पूरी प्रक्रिया समझें
आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट चेम्बर में आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन के सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी व समस्त आबकारी निरीक्षक के साथ बैठक की गई। इसमें डीएम ने निर्देशित किया गया कि शासन एवं आबकारी आयुक्त, के आबकारी नीति वर्ष 2025-26 विषयक निर्गत शासनादेश/अर्द्धशासकीय पत्र के अनुक्रम में जनपद-आगरा की समस्त आबकारी दुकानों 653 (देशी मदिरा-329, कम्पोजिट शॉप-266, मॉडल शॉप-24, भांग शॉप-34) का व्यवस्थापन सार्वजनिक ई-लाटरी के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक ई-लाटरी के लिए तैयार तैयार/प्रचारित/प्रकाशित किये गये चार्ट का सभी आबकारी निरीक्षकगण विशेष रूप से अध्ययन करने और आबकारी नीति में दिये गये उपबन्धों के आधार पर समस्त आबकारी दुकानों का प्रथम चरण की ई-लाटरी में व्यवस्थापन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा विभाग द्वारा गठित कन्ट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों क्रमशः 9993542648, 9005784078, 8076714025, 8630017368, 9454465661, 7905303063 पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा की जाने वाली पृच्छाओं का नियमानुसार विनम्रतापूर्वक समाधान करेंगे।
बैठक में बताया गया कि आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ऑन लाइन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है, जिसमें किसी प्रकार से किसी भी स्तर पर मानवीय हस्तक्षेप सम्भव नहीं है। अतः आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन हेतु होने वाली सार्वजनिक ई-लाटरी पूर्णतया पारदर्शी एवं ऑन लाइन है। सार्वजनिक ई-लाटरी हेतु इच्छुक आवेदक दिनांकः 14.02.2025 से www.exciseelotteryup.upsdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण एवं दिनांकः 17.02.2025 से 27.02.2025 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रथम चरण की ई-लाटरी दिनांकः 06.03.2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सूरसदन प्रेक्षागृह जनपद-आगरा में सम्पन्न होगी, जिसमें केवल वास्तविक आवेदकों को ही प्रवेश दिया जायेगा। ई-लाटरी में चयनित आवेदक उनकी दुकानों के सापेक्ष निर्धारित बेसिक लाइसेंस फीस (देशी मदिरा दुकानों के सम्बन्ध में), लाइसेंस फीस (कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग शॉप के सम्बन्ध में) 03 कार्यदिवसों (दिनांकः 11.03.2025 तक) में जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा की दशा में आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह एवं जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी सहित समस्त आबकारी निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
सबसे महंगी प्रतापपुरा की मॉडल शॉप
मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप, देशी शराब की दुकान, भांग की दुकान के लाइसेंस शुल्क जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा लाइसेंस शुल्क प्रतापपुरा स्थित मॉडल शॉप का है, इसका शुल्क 1.24 करोड़ रुपये है तो संजय प्लेस की मॉडल शॉप का शुल्क 1.21 करोड़ रुपये है। कंपोजिट शॉप जिसमें शराब और बियर दोनों की बिक्री की जा सकेगी, इसका सबसे ज्यादा शुल्क धन सिंह बाबा चौराहा का है इसका शुल्क 87.64 लाख रुपये है। जबकि देशी शराब में सबसे ज्यादा शुल्क देवरी रोड पर 68.68 रुपये है।
ये हैं लाइसेंस शुल्क
मॉडल शॉप
प्रतापुरा 1.24 करोड़ रुपये
संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड 1.21 करोड़ रुपये
वाटरवक्र्स 1.20 करोड़ रुपये
भगवान टॉकीज चौराहा 1.13 करोड़ रुपये
आगरा में दुकानेंआगरा भोजन
329 देशी शराब की दुकानें
266 कंपोजिट शॉप जहां शराब और बियर दोनों की बिक्री होगी
24 मॉडल शॉप
34 भांग की दुकान