आगरालीक्स…आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्र रुद्र जैन और आयुष पांडेय ने जेईई मेन में मारी बाजी, 99.48 और 99.43 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। 21 स्टूडेंट्स के 90 से अधिक पर्सेंटाइल।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजज्ट घोषित किया गया। इसमें 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। परीक्षा में देश भर से 12.58 लाख छात्र शामिल हुए थे।
रूद्र जैन के 99.4 पर्सेंटाइल
बलूनी क्लासेस के संचालक ललितेश यादव ने बताया कि रूद्र जैन ने 99.4 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही हर्ष शर्मा के 99.43, आयुष पांडेय के 99.47, अभिनव हंसराज के 98.34, नमन मंगल के 98.20 और प्रियांशु कुमार ने 98.01 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं.
