आगरालीक्स…महाकुंभ के नाम पर अफवाह फैलाने वाले 26 सोशल मीडिया एकाउंटस पर सरकार का एक्शन. केस दर्ज….महिलाओं के कपड़े बदलने वाले वीडियोज को फॉरवर्ड करने वाले भी आएंगे लपेटे में…
प्रयागराज महाकुंभ के नाम से अफवाह फैलाने वाले 26 सोशल मीडिया एकाउंटस पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यह अफवाह फैलाने वाला वीडियो एक सड़क हादसे का है जो कि पाकिस्तान का है लेकिन इसे महाकुंभ में हुए सड़क हादसे के नाम से बताकर प्रचारित किया जा रहा है. पुलिस द्वारा इन सभी एकाउंटों की डिटेल भी खंगाली जा रही है.
अभी तक 101 एकाउंटों पर केस दर्ज
प्रयागराज महाकुंभ के नाम पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वाले अभी तक 101 एकाउंटों पर केस दर्ज किया जा चुका है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया एकाउंट से पाकिस्तान के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाई जा रही है. इसमें माता—पिता की सेवा करके भी उतर जाएगा पाप, यहां पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से भी हाथ धो बैठोगे…गाना भी चल रहा है.
महिलाओं के कपड़े बदलने वाले वीडियोस पर भी एक्शन
पुलिस की ओर से उन सभी वीडियो की डिटेल भी खंगाली जा रही है जो कि महाकुंभ में आई महिलाओं के कपड़े बदलने के दौरान के चुपके से बनाए गए हैं और अब उन्हें फारवर्ड किया जा रहा है. ऐसे लेागों के खिलाफ भी सरकार एक्शन लेने के मूड में हैं.