आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा में आधी रात में कार अनियंत्रित होकर हॉस्पिटल में जा घुसी, एयरबैग खुलने से बची जान। वीडियो ( Agra News Video : Car hit Hospital Gate, Airbag save life# Agra)
आगरा के शाहगंज क्षेत्र स्थित गरिमा हॉस्पिटल में रात में कर्मचारी और तीमारदार अंदर थे, हॉस्पिटल का गेट बंद था। देर रात अचानक से कार अनियंत्रित होकर हॉस्पिटल के गेट से जा टकराई, तेज आवाज सुनकर कर्मचारी और तीमारदार बाहर निकल आए। कार की टक्कर से गेट भी खुल गया।
एयरबैग खुलने से बची जान
कार में एक महिला और पुरुष थे, संभावना है कि वे शादी समारोह से लौट रहे होंगे। कार अचानक अनियंत्रित हो गई। एयरबैग खुलने से दोनों बच गए। पुलिस जांच में जुटी है।