आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बीच सड़क पर तलवार से केक काटने और रंगबाजी के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर तीन अरेस्ट। हवालात पहुंचने पर क्या बोले। देखें वीडियो। ( Agra News Video: Three caught for cake cut on road by sword#Agra)
आगरा में एक वीडियो वायरल हुआ, यह वीडियो दयालबाग पोइया घाट रोड का था। वीडियो में बीच सड़क पर केक रखकर तलवार से काटते हुए एक युवक दिखाई दे रहा था उसके समर्थन में कई युवक नारेबाजी कर रहे थे इससे सड़क पर जाम भी लग गया। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो केक काटने वाले की पहचान सौरभ चौधरी निवासी नगला हवेली के रूप में हुई। उसके साथ न्यू आगरा कॉलोनी का अभिषेक और राधे ग्रीन दयालबाग कॉलोनी का हर्षित सिंह भी था।
जो हमारे विरोध में है वह अपनी सुरक्षा खुद करे
इसके साथ ही एक वीडियो पुलिस को और मिला, इसमें लिखा था कि जो हमारे विरोध में है वह अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ले, मौका ए वारदात पर प्रशासन भी साथ नहीं देगा। पुलिस ने इस वीडियो को रंगबाजी से देखकर तीनों युवकों को अरेस्ट कर लिया।
कान पकड़कर माफी मांगी
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का मीडिया से कहना है कि इंस्टाग्राम पर सौरभ चौधरी और उसके दोस्तों ने वीडियो अपलोड किया था यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक जगह तलवार से केक काटा जा रहा था, बिना अनुमति जुलूस भी निकाला गया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया हवालात में पहुंचते ही कान पकड़कर माफी मांगने लगे।