Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Inauguration of two-day regional fruit, vegetable and flower exhibition 2025 in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Inauguration of two-day regional fruit, vegetable and flower exhibition 2025 in Agra…#agranews

724

आगरालीक्स…आगरा में संडे को परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं. फल, शाकभाजी और फूलों की लगी है प्रदर्शनी…आज हुआ शुभारंभ

राजकीय उद्यान ताजव्यू गार्डन आगरा के हरित प्रांगण में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2025 का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्रीबेबीरानी मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में आयोजकों द्वारा प्रकृति की इन्द्रधनुषीय छटा बिखेरने का प्रयास किया गया है, जिसे देख दर्शक सहज ही आहलादित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फल-फूल प्रदर्शनी आगरा में मण्डल स्तर पर आयोजित की जाती है। ताज महोत्सव के साथ प्रदर्शनी का आयोजन देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वातावरण को मनोहारी बनाने में फूलों एवं पेड़-पौधों का बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लाभार्थी तथा औद्यानिक विकास से जुड़े किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने पर बधाई दी। जिलाधिकारी, आगरा एवं मुख्य विकास अधिकारी, आगरा द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, तथा उनके द्वारा प्रदर्शनी में लगे सभी प्रदर्शों को काफी सराहा गया। इस प्रदर्शनी से शहर के उद्यान प्रेमियों के लिये विशेष स्टाफ लगाये गये है। किसानों के लिये ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई के स्टाल भी लगाये गये है। इस स्टॉलों से जनमानस को लाभ मिलेगा।

73 वीं मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में अनेक स्टालों में आकर्षक पुष्पों का प्रदर्शन किया गया है। विभिन्न प्रकार की शाकभाजी एवं फल भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये है। राजकीय विभागों द्वारा विकास सम्बन्धी आकर्षक स्टाल लगाकर प्रदर्शनी को लुभावना स्वरूप प्रदान किया गया है। प्रदर्शनी में 2582 उत्कृष्ट नमूने प्रदर्शित किये गये हैं। बहुरंगीय सिनरेरिया का गमला समूह जहाँ अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, वहीं गमलों में लगी विविध प्रकार की डहेलिया भी लुभावनी प्रतीत होती है। एक ओर पुष्प सज्जा के साथ ही गुलदस्ते, मालायें, बुकें तथा फूलों के गमले अपनी कला की छटा विखेर रहे हैं तो दूसरी ओर रंगोली एवं पुष्पों से सुसज्जित समुद्र मंथन, गाय, बिहारी जी, शादी मण्डप, राधाकृष्ण, मोर एवं विभिन्न पक्षियों की आकृतियों तथा यमुना सेण्ड के द्वारा महाकुम्भ की झलक भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनी हुयी है। गेंदा, गुलाब की विभिन्न प्रजातियों का संकलन भी अद्वितीय है।

शाकभाजी पण्डाल में ब्रोकली, बेवीकॉन, मशरूम, कट्टू, गोभी, बैंगन, टमाटर, मटर तथा फलों में बेर, पपीता, अमरूद, संतरा, चाइना औरेंज भी सबको लुभा रहा है। गमलों में लगी शाकभाजी द्वारा गृहवाटिका का प्रदर्शन केन्द्रीय कारागार आगरा एवं जिला कारागार द्वारा शाकभाजी के उत्कृष्ट नमूने लगा सराहनीय प्रदर्शन किया गया है। मत्स्य, पशुपालन, स्वास्थ्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, जैन इरीगेशन, शर्मा बीज भण्डार, छीपीटोला, आगरा, एवं जिला उद्यान अधिकारी, आगरा द्वारा सुसज्जित आकर्षक स्टाल प्रदर्शित किये गये हैं।
प्रदर्शनी के मध्य ताज महोत्सव समिति द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री कुमार सत्यम द्वारा गजलों के माध्यम से प्रदर्शनी अवलोकन हेतु आये नागरिकों का मनोरंजन किया गया। प्रदर्शनी में सहज योग का स्टाल लगाया गया, जिसके माध्यम से योग के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

प्रदर्शनी के अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा मण्डल के 8 उत्कृष्ट कृषकों एवं दो खाद्य प्रसंस्कृत इकाईयों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। रजनीश पाण्डेय, अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आगरा ने बताया कि प्रदर्शनी में मण्डल के 1140 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का सर्वोत्तम पुष्प गमला समूह पुरस्कार सिनरेरिया में राजकीय उद्यान जंगीखाना आगरा, को प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट गमलों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!