आगरालीक्स…13 मार्च से एक अप्रैल के बीच होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा…
एनटीए ने सीयूईजी पीजी 2025 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से शुरू होगर 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी. एनटीए ने परीक्षा का अधिकारिक काय्रक्रम सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर टेस्ट मोड में किया जाएगा. परीक्षा तीन शिफ्ट में होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर दो बजे तक और शिफ्ट तीन शाम चार बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी.