आगरालीक्स…Agra News : आगरा में फ्लाई ओवर पर बाइक बनी आग का गोला, बाइक सवार ने कूंद कर बचाई जान, जलकर स्वाह हुई बाइक, वीडियो देखें। ( Agra News Video : Running bike catches fire on Sultanganj Pulia Flyover#Agra )
आगरा में शनिवार सुबह वाटरवक्र्स की तरफ से भगवान टॉकीज के लिए बाइक पर एक युवक आ रहा था। सुल्तानगंज पुलिया फ्लाई ओवर पर बाइक से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गईं।
कूद कर बचाई जान
बाइक सवार युवक कूद गया, फ्लाईओवर के बीचों बीच बाइक से आग की लपटें निकलती रहीं कुछ ही देर में बाइक आग का गोला बन गई, बाइक बुरी तरह से जल गई। बाइक सवार युवक के मामूली खरोंच आई है। बाइक में आग लगने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, पुलिस ने पहुंचकर बाइक को हटवाया।