Friday , 19 June 2026
Home हेल्थ Agra News: Dr. Narendra Malhotra honoured by IOG Dr. Satya Paul Lifetime Achivement Award
हेल्थ

Agra News: Dr. Narendra Malhotra honoured by IOG Dr. Satya Paul Lifetime Achivement Award

460

आगरालीक्स….आगरा के डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को आईओजी डॉ. सत्य पॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड. डॉ. जयदीप मल्होत्रा समेत 11 लोगों को ग्रीन एनवायरनमेंट सर्टिफिकेट

आगरा। एपीजे सत्य विश्वविद्यालय और आईओजी की ओर से उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा को शनिवार को आईओजी डॉ. सत्य पॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए मिला है। वहीं, रेनबो आईवीएफ की एमडी डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा समेत 11 लोगों को ग्रीन एनवायरनमेंट सर्टिफिकेट दिया गया, जिसमें डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा भी शामिल हैं।

दिल्ली में आयोजित समारोह में एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया ने प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में अग्रणी और समर्पित चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा को आईओजी डॉ. सत्य पॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा। चिकित्सा जगत में उनके दशकों के योगदान, उत्कृष्ट शोध कार्यों और मरीजों के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण ने इस सम्मान को सार्थक बनाया। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि यह आगरा के चिकित्सा समुदाय की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई देता है।

हरित चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 11 लोगों को ग्रीन एनवायरमेंट सर्टिफिकेट दिया गया, जिनमें बांझपन विशेषज्ञ डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा और डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा शामिल हैं। पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले पांच वर्षों से यह प्रमाणपत्र उन चिकित्सकों को दिया जा रहा है, जिन्होंने चिकित्सा और पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करने में विशिष्ट योगदान दिया है। पूर्व में यह सम्मान आईवीएफ विशेषज्ञ एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा और वरिष्ठ एंब्रोलॉजिस्ट डॉ. केशव मल्होत्रा को भी मिल चुका है।

स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का अनूठा संगम

ये प्रतिष्ठित सम्मान यह दर्शाते हैं कि चिकित्सा सेवा और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एक साथ चल सकते हैं। आगरा का चिकित्सा समुदाय लगातार उन्नति की राह पर अग्रसर है और इस प्रकार की मान्यताएं उन्हें और प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर एपीजे सत्य ग्रुप की चेयरमैन एवं एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा बरेलिया पुत्री स्वर्गीय सत्य पॉल, आदित्य बर्लिया, निशांत बर्लिया, नेहा बर्लिया, आईओजी (इंडियन ऑब्स्टेटरिक एंड गायनेकोलॉजी) के चीफ एडिटर डॉक्टर जेबी शर्मा, इटली की सिएना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर एरिक्को ज्यूपी आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

All TPA facilities available in Mahanandan Supespeciality Hospital, Greater Noida

आगरालीक्स…महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में सभी कंपनियों के हेल्थ इंश्यारेंस से...

हेल्थ

Agra Live News: Live surgeries performed using the laparoscopic method during Surgeons’ Week in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेप्रोस्कोपिक विधि से अपेंडिक्स, पित्त की थैली और हर्निया की...

हेल्थ

Agra Live News: Agra Surgeons Association’s ‘National Surgeons Week’ begins; runs until June 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सर्जन बुजुर्ग माताओं की सेवा करेंगे. परिवार के साथ मचाएंगे...

हेल्थ

Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में ब्रह्मकुमारीज ने नशा मुक्ति को लेकर किया...

error: Content is protected !!