आगरालीक्स….आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा को “INNOVATIVE LEARNING SPACES MAESTRO AWARD 2024… भावना एस्टेट स्थित बचपन… प्ले स्कूल और बचपन… प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर को भी मिला MAESTRO AWARDS 2024″… सानिया नेहवाल ने दिए अवॉर्ड
बचपन… प्ले स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा, बचपन… प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा को फिर से एक उपलब्धी हासिल हुई है. एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल और बचपन… प्ले स्कूल के देशभर के 1250 से ज्यादा स्कूलों में से प्रतिवर्ष कुछ चुनिंदा स्कूलों को NATIONAL MAESTRO AWARDS से नवाज़ा जाता है.

इसी के तहत पुरुस्कार वितरण आयोजन दिल्ली, क्राउन प्लाजा, रोहिणी में जानी मानी मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी एवं बचपन स्कूल की ब्रेड एंबेसडर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के द्वारा एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा को इस वर्ष सम्पूर्ण भारत का “INNOVATIVE LEARNING SPACES MAESTRO AWARD 2024” और बचपन… प्ले स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा को इस वर्ष सम्पूर्ण भारत का “JURY MAESTRO AWARDS 2024” और बचपन… प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा को इस वर्ष सम्पूर्ण भारत का प्रथम “STELLER SCHOOL MAESTRO AWARDS 2024” पुरुस्कार प्रदान किया गया.

बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा की (काउंसलर) परनिता निगम को बैडमिंटन खिलाड़ी एवं बचपन स्कूल की ब्रेड एंबेसडर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के द्वारा द्वितीय “BEST COUNSELLOR AWARD 2024” से नवाजा गया। बचपन… प्ले स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा को फिर से छटवें वर्ष और पांचवे वर्ष एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा और प्रथम वर्ष बचपन… प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा का राष्ट्रीय स्तर का मेस्ट्रो अवार्ड से नवाज़ा गया।यह स्कूल का 8वां राज्य व् राष्ट्रीय स्तर का पुरुस्कार है।इसके लिए गुंजन गर्ग और प्रिंसिपल मोहित गर्ग ने छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों के प्रति उनके अटूट समर्थन और उत्साह के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।