आगरालीक्स… Agra News : आगरा में एडीए 1757 करोड़ का बजट पेश करेगा, 50 प्रतिशत धनराशि जमा करने पर ही भूमि और मकान पर आवंटी को कब्जा देने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। ( Agra News : ADA present Rs 1757 crore budget for year 2025-26#Agra )
आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए कल यानी मंगलवार को एडीए बोर्ड की बैठक में बजट पेश करेगा। इसमें वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए 1757 करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। एडीए का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष में 1757.60 की आय होगी जबकि 1140.75 करोड़ रुपये का व्यय होगा।
कई अहम प्रस्ताव भी रखे जाएंगे
इसके साथ ही एडीए अपनी आय बढ़ाने के लिए भी कई अहम प्रस्ताव रखेगा। इसमें 50 फीसदी धनराशि जमा करने पर आवंटि को भूमि और भवन पर कब्जा देने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इस पर स्वीकृति मिलने से आवंटियों को फायदा होगा तो एडीए की संपत्तियों की बिक्री में भी कोई समस्या नहीं आएगी। इसके साथ ही एडीए हाइटस में संपत्तियों की बिक्री के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना लाई जा सकती है इसके साथ ही कई और प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।