आगरालीक्स…गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा आईआईटी बाबा अभय सिंह. होटल में पहुंचकर किया हंगामा और दी जान देने की धमकी…
महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईआईटी बाबा अभय सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब एक बार फिर से आईआईटी बाबा चर्चा में आ गए हैं. उनके खिलाफ जयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. आईआईटी बाबा के द्वारा एक होटल में हंगामा किए जाने और सुसाइड की धमकी दिएजाने की सूचनापर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने आईआईटी बाबा से पूछताद की और कमरे में तलाशी ली तो उनके पास मादक पदार्थ बरामद हुआ है.
जानिए क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी बाबा अभय सिंह जयपुर के एक होटल में ठहरे हुए थे. इसी दौरा शिप्रा पथ थाने पुलिस को सूचना मिली कि आईआईटी बाबा द्वारा होटल में हंगामा किया जा रहा है और वो सुसाइड करने की धमकी दे रहे हैं. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आईआईटी बाबा से पूछताछ की. पूछताछ में आईआईटी बाबा ने बताया कि वह गांजे के नशे में थे और नशे की हालत में उन्होंने क्या बोला उसका उनको नहीं पता है. उन्होंने पुलिस को पास में रखा गांजा भी दिखाया. पुलिस ने गांजे को जब्द कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
जमानत पर किया रिहा
पुलिस ने बताया कि हमेंसूचना मिली कि आईटाईटी बाबा आत्महत्या कर सकते हैं. मौके पर पहुंचे तो इनके पास गांजा मिला है. गांजा पीना और रखना अपराध है. एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा पाए जाने पर वह जब्त किया गया और मौके पर आईआईटी बाबा को गिरफ्तार किया गया. चूंकि गांजा काफी कम मात्रा में पाया गया था तो उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है.