आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड के 12 वीं के छात्र गणित के पेपर को लेकर परेशान थे पेपर आसान रहा और छात्रों के चेहरे खिल गए। ( UP Board Exam Agra : Math paper easy says 12th Students#Agra )
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को 12 वीं का 166 केंद्रों पर सुबह की पाली में गणित और जीवविज्ञान की परीक्षा हुई। सुबह 8.30 बजे से परीक्षा थी परीक्षा को लेकर छात्र भी परेशान थे लेकिन पेपर आसान रहा और छात्र मुस्कुराहते हुए बाहर आए।
1918 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
12 वीं की गणित और जीवविज्ञान की परीक्षा में 1918 छात्र अनुपस्थित रहे, छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।