Thursday , 29 October 2026
Home बिगलीक्स Holi 2025: The real joy of Holi will be on March 7. Laddu Holi will be played in Barsana…#agranews
बिगलीक्स

Holi 2025: The real joy of Holi will be on March 7. Laddu Holi will be played in Barsana…#agranews

399

आगरालीक्स…ब्रज में होली का असली उल्लास 7 मार्च से. बरसाना में खेली जाएगी लड्डू होली. सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं…होलिका दहन के शुभ मुहूर्त जानें

xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>

ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो चुका है. बसंत पंचमी के साथ 40 दिन का होली पर्व शुरू हो गया है तो वहीं अब चौराहों पर भी होलिका रखी जाने लगी हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को होगा और 14 मार्च को धुल्हेंडी होगी यानी होली खेली जाएगी. होलिका दहन के इस बाद दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला मुहूर्त शाम साढ़े छह बजे हैं तो वहीं दूसरा रात साढ़े 11 बजे से है.

लड्डू होली पर बरसाना आएंगे सीएम योगी
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन पर तैयारियां तेज हो गई हैं. वह लड्डू होली के दिन बरसाना आ सकते हैं. इसलिए पुलिस प्रशासन मार्ग व हेलिपैड मरम्मत की तैयारी में जुट गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 मार्च को राधारानी मंदिर में आयोजित होने वाली लड्डू होली वाले दिन मुख्यमंत्री योगी बरसाना आ सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने माताजी गोशाला के हेलिपैड का निरीक्षण किया। साथ ही मार्ग का भी हाल जाना. मुख्यमंत्री नए परिक्रमा मार्ग से 2.5 किमी की दूरी तय कर रोप-वे से राधारानी मंदिर जाएंगे. उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं.

xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>

ब्रज के मंदिरों में इस दिन होगी होली
7 मार्च 2025 शुक्रवार : लड्डू होली, श्रीजी मंदिर बरसाना
8 मार्च 2025 शनिवार : लठामार होली बरसाना
9 मार्च 2025 रविवार : लठामार होली नंदगांव
10 मार्च 2025 सोमवार : फूलों की होली, बांके बिहारी मंदिर, बरसाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
11 मार्च 2025 मंगलवार : गोकुल होली और छड़ीमार होली गोकुल
12 मार्च 2025 बुधवार : गोपीनाथ मंदिर, वृंदावन में विधवाओं की होली
13 मार्च 2025 गुरुवार : होलिका दहन
14 मार्च 2025 शुक्रवार : मथुरा—वृंदावन सहित पूरे देश दुनिया में होली
15 मार्च 2025 शनिवार : हुरंगा, दाऊजी मंदिर बलदेव

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

error: Content is protected !!