आगरालीक्स..Agra News :.. आगरा में टीसीएस कंपनी मैनेजर का सुसाइड से पहले का वीडिया डिजिटल साक्ष्य बनेगा। पत्नी सहित आरोपियों को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी है। पत्नी निकिता के साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। ( Manav Sharma Death Case Agra : Video become digital evidence#Agra)
xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>
आगरा की डिफेंस एस्टेट में स्थित अपने घर पर एयरफोर्स से रिटायर नरेंद्र शर्मा के बेटे टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को सुसाइड कर ली थी, सुसाइड के तीन दिन बाद उनकी बहन दिल्ली निवासी आकांक्षा मानव शर्मा का वीडियो चेक कर रहीं थी। उसमें सुसाइड से पहले का वीडियो मिला, जिसमें मानव पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगाए थे, पुलिस ने मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा की तहरीर पर पत्नी निकिता शर्मा सहित ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो सामने आने के बाद से बरहन स्थित निकिता के घर पर ताला लगा हुआ है, पुलिस निकिता सहित ससुरालजीनों को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी हुई है।
वीडियो बनेगा डिजिटल साक्ष्य
मानव शर्मा का सुसाइड से पहले का वीडियो डिजिटल साक्ष्य बनेगा। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी, मानव शर्मा के मोबाइल में भी कई चैट मिली हैं जिन्हें परिजनों ने उपलब्ध कराया है। वहीं, निकिता शर्मा के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले साक्ष्य भी जांच में शामिल किए जाएंगे।
सुसाइड से पहले व्हाटस एप कॉल और चैट
मानव शर्मा मुंबई में पत्नी निकिता के साथ रहा रहा था वह 23 फरवरी को आगरा आया था। निकिता के पिता की तबीयत खराब होने के कारण उसे छोड़ने ससुराल बरहन चला गया। वहां से लौटने के बाद रात में उसकी निकिता से चैट हुई, व्हाटस एप कॉल भी की गई जिसमें वह बेड पर कुर्सी रखकर खड़ा हुआ था इसके बाद निकिता ने मानव शर्मा की बहन आकांक्षा को व्हाटस एप पर मैसेज कर मानव शर्मा को बचाने के लिए कहा था, मानव शर्मा कुछ गलत कर सकता है। बहन का कहना था कि वह उसे मैसेज करती रही लेकिन मानव को बचाने के लिए घर नहीं आई।